दोस्तों नेटफ्लिक्स के बारे में तो आप लोग जानते ही होंगे आज ही मैंने इसका सब्सक्रिप्शन लिया है वैसे अभी तक मैंने कुछ देखा नहीं कल से अब सोचा है देखना शुरू करूँगा। मैं Breaking Bad नाम की एक वेब सीरीज है यही सीरीज देखने के लिए मैंने ये सब्सक्रिप्शन लिया है। अगर आप लोग वेब सीरीज देखते होंगे तो ये वाली वेब सीरीज जरूर देखि होगी लेकिन मैंने अभी तक नहीं देखि है बस इसलिए मैंने ये लिया है।
नेटफ्लिक्स में बहुत कुछ देखने लायक है, हाल ही में मैंने the 100 नाम की एक वेब सीरीज देखि थी ये वेब सीरीज भी कमाल की है। इसमें टोटल 100 एपिसोड है और टोटल 7 सीजन है। सभी देखने लायक है और सब इंग्लिश में ही उपलब्ध है अगर आप को देखना है तो देख सकते है। ये साइंस फिक्शन वेब सीरीज है तो अगर साइंस फिक्शन में रूचि है तो आप देख सकते है आप को काफी पसंद आएगा। मुझे तो बहुत पसंद आया था और अभी भी कभी कभी मूड करता है तो मैं कुछ एपिसोड देख लेता हूँ।
क्या आप देखते है वेब सीरीज ? वैसे आप की पसंदीदा वेब सीरीज कौन सी है ? ये मुझे निचे कमेंट कर के जरूर बताये अगर अच्छा लगा तो मैं भी वो देखूंगा। फिलहाल तो मैं ब्रेकिंग बेड देखने वाला हूँ।