एक बार फिर से जीत गयी मुंबई

Words
345
Reading
2 min
6y
Listen to this post
~2 min

एक बार फिर से आईपीएल जीत गई मुंबई। मैंने कल कहा था अपनी पोस्ट में की मुंबई ही जीतेगी उसको कोई हरा नहीं सकता है। और इसी के साथ मुंबई 5 बार आईपीएल की विजेता बन गयी है। सच में यार ये वड़ा पाव तो कमाल का है। वडा पाव समझ रहे हो न आप सभी लोग। अरे रोहित शर्मा को बोलते है लोग क्यों की वो थोड़ा मोटा है न। वैसे इस आईपीएल में तो रोहित शर्मा चला नहीं लेकिन उसकी टीम अच्छी चली और बाकी सब को धूल चटा दिया।


src

रोहित शर्मा ने आखरी मैच में 68 रन भी बनाये और सायद ये उनका पहला 50 रन था इस आईपीएल में। वो अच्छा नहीं खेले लेकिन कप्तानी अच्छी की और रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे कप्तान बन गए है जिसकी टीम ने 5 बार आईपीएल फाइनल जीता हो। ये सच में काबिले तारीफ है कमाल कर दिया यार रोहित शर्मा ने। लोग उनके मोटापे का मजाक उड़ा रहे है और ये बन्दा कमाल पे कमाल किये जा रहा है। 5 बार फाइनल जीत गयी वही पंजाब दिल्ली और बैंगलोर है जो अब तक एक बार भी नहीं जीत पायी है।

वैसे मैं चाहता था की दिल्ली ये मैच जीते क्यों की दिल्ली अब तक एक बार भी नहीं जीती है और वो पहली बार फाइनल में आये थे अगले साल पता नहीं फिर से प्लेऑफ में आ भी पाएंगे की नहीं इसलिए मैं चाहता था की दिल्ली जीते यार। बेचारे नौजवानो की टीम थी और इनको जीतना चाहिए था यार। मुझे दिल्ली के लिए बहुत ज्यादा अफ़सोस हो रहा है।

आप किस टीम को सपोर्ट करते है ?
भाई लोग आप लोग किस टीम को सपोर्ट करते है ये भी बता दीजिये। वैसे मैं तो भाई कोलकाता को सपोर्ट करता हूँ लेकिन क्या क्या बताऊ वो तो प्लेऑफ में ही नहीं जा पा रहे है। वैसे उसका कप्तान तो बदल दिया गया है और अगले साल सायद कुछ कमाल दिखाए ये टीम। मुझे तो पक्का यकीन है की अगले साल फाइनल का तो पता नहीं लेकिन प्लेऑफ में जरूर जायेगी कोलकाता की टीम।

एक बार फिर से जीत गयी मुंबई | Ecency