आखिर कब जीतेगी आरसीबी आईपीएल भाई ????

Words
417
Reading
2 min
6y
Listen to this post
~3 min

दोस्तों आज हम आरसीबी की बात करेंगे लेकिन उस से पहले ये बताओ आप आईपीएल देखते है की नहीं ? नहीं देखते तो देखा करो यार थोड़ा टाइम पास हो जाता है और थोड़ा मनोरंजन हो जाता है। मैं तो शुरू से ही देख रहा हूँ मुझे अच्छा लगता है आईपीएल देखना इसलिए मैं जब से इसकी शुरुवात हुई है तब से देख रहा हूँ और मेरा पसंदीदा टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। अब आप पूछेंगे की ये क्यों तुम्हारा पसंदीदा है तो भाई साहब मैं आप को बता दू ऐसा इसलिए है क्यों की मुझे शाहरुख़ खान पसंद था और उसकी ये आईपीएल टीम है तब से ये मेरा पसंदीदा टीम हो गया है और 2 बार ट्रॉफी भी जीती है इस टीम ने हाँ वो बात अलग है की पिछले 2 साल से ये सेमि फाइनल में भी नहीं जा पा रहे है लेकिन अब कप्तान बदल दिया गया है तो अगले साल अच्छा करने के उम्मीद है इस टीम से।


src

अब बात करते है आरसीबी की जिसका पूरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। इस टीम की कप्तानी इंडिया के कप्तान विराट कोहली करते है और आज से नहीं शुरू से ही वो इस टीम के कप्तान है। उनका खेल भी अच्छा है हमेशा अच्छा स्कोर बनाते है लेकिन फिर भी उनकी टीम उनका साथ नहीं देती और ये आज तक एक बार भी फाइनल नहीं जीत पाए है। ये सच में यार दुखद है। आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था और अब तक एक बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप नहीं जीता है।

इसमें खिलाडी भी अच्छे अच्छे रह चुके है लेकिन फिर भी इनको हार बार हार का सामना करना पड़ता है। विराट कोहली की वजह से इस टीम को लोग समर्थन करते है वरना इसका तो कोई समर्थन भी न करता। वैसे समर्थन की बात करू तो सब से ज्यादा समर्थन लोग चेन्नई सुपर किंग्स को करते है और उसका वजह धोनी है।

वही अगर हम ऐसी टीम की बात करे जिसका बहुत कम समर्थन करने वाले है तो वो राजस्थान रॉयल्स है। इस टीम में भी अच्छे खिलाडी है यार। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते है लेकिन फिर भी आज तक एक बार भी ये टीम जीत नहीं पायी है सेमि फाइनल में भी नहीं आ पाती है। वैसे इसमें भी अच्छे अच्छे खिलाड़ी है जैसे की जोस बुटलेर, बेन स्टोक्स और स्मिथ है ही फिर भी ये टीम कभी जीत नहीं पाती है कभी सेमि फाइनल भी नहीं पहुंच पाती है है।

आखिर कब जीतेगी आरसीबी आईपीएल भाई ???? | Ecency