सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट से दीपिका बाहर

Words
183
Reading
1 min
Listen
Play
9y

deepika-hot-pic.jpg

दीपिका 2016 की लिस्ट में 10वें स्थान पर थीं और 'एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज' से हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद वह इस साल इस लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फोर्ब्स मैगजीन की 2017 में दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट से बाहर हो गई हैं. इस लिस्ट में इस साल हॉलीवुड अभिनेत्री एमा स्टोन टॉप पर हैं.

दीपिका 2016 की लिस्ट में 10वें स्थान पर थीं और ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ से हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद वह इस साल इस लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रही हैं.

स्टोन (28) ने फिल्म ‘ला ला लैंड’ से 2.6 करोड़ डॉलर कमाए. 2.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं.

लॉरेंस 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ इस साल इस मामले में पिछड़कर तीसरे पायदान पर आ गईं. यह 2016 की उनकी कमाई से करीब आधा है.

मेलिसा मैक्कार्थी, मिला कुनिस और एमा वॉटसन इस लिस्ट में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं.