क्या भारत में दुबारा क्रिप्टो बैन?

ijsingh(44)
Published in
#india
Words
158
Reading
1 min
6y
Listen to this post
~1 min

yjk3j6.jpg
टिकटोक बैन करना तो संभव हो नही रहा क्योंकि ये एक कूटनीतिक मामला है, सरकारें अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अनुबंध के अंतर्गत बाध्य है, तो सरकार द्वारा क्रिप्टो बैन क्या सम्भव हो पायेगा?

अभी क्रिप्टो कम्युनिटी को बहुत समझदारी से काम लेना होगा। सरकार को चैलेंज नही करना है हमे, हमे तो बस अपना काम करने की आज़ादी चाहिए।

अगर सरकार क्रिप्टो होल्ड करना क्रिमिनल ऑफ्फेन्स बना देगी तो बड़ी मुसीबत होगी, इसीलिए हमे सिविलाइज़्ड तरीके से आर्गनाइज्ड होकर अपनी बात रखनी होगी।

सरकार के पास पैसा नही है और कॉरपोरेट वर्ल्ड के पास भी लिक्विडिटी नही है सब मिलकर जनता को मजबूर करते है कि जनता का सारा पैसा डाइवर्ट होकर बैंक में जाये या उनके इक्विटी में लगे, इसीलिए ये सारा नाटक है।

वो जानते है कि क्रिप्टो बैन करने से पारंपरिक अर्थव्यवस्था में हज़ारों करोड़ और आ जायेगा, इन्हें ये नही दिख रहा इस मुश्किल हालात में कितने और लोग बेरोजगार हो जाएंगे क्रिप्टो बैन करने से।

क्या भारत में दुबारा क्रिप्टो बैन? | Ecency