दांत के कीड़ों को मारने का सबसे आसान और कामयाब तरीका

Words
470
Reading
3 min
Listen
Play
8y

3169a2852d7509eeccde0ff09accfd88.jpg
दोस्तों कैसे हैं आप लोग जिस प्रकार का आजकल का खान-पान है उस में शुगर की मात्रा ज्यादा है जिसकी वजह से यह आपके दांतो को नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों के दांतों में कीड़े लग रहे हैं ।

ज्यादातर कीड़ा लगना बच्चों के दांतों में देखा जाता है क्योंकि बच्चे इस बात से अनजान होते हैं कि अगर वह रोज ब्रश नहीं करेंगे या फिर ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करेंगे तो उनके दांतों में कीड़ा लग सकता है ।

d663dfdf6c6c1b710c81729680faee7c.jpg
दातों में कीड़ा क्यों लगता है ?

जब आप कोई मीठी चीज खाते हैं और उसके बाद आप अपने दांतो को साफ नहीं करते हैं तो वह मीठी चीजे आपके दांतो में फंसी रह जाती हैं और आपके मुंह के अंदर जो बैक्टीरिया होते हैं वह उस चीज को खाना शुरु करते हैं और उसे खा कर अपना मल त्याग करते हैं जो एक प्रकार का अम्ल होता है ।

यह अम्ल आपके दांतो में सुराख करता है यानी कि आपके दांतों में गड्ढा करता है और धीरे-धीरे उस दांत को सड़ाने लगता है और धीरे-धीरे जब वहां दांत सड़ जाते हैं तो उसमें दांत के कीड़े भी पैदा होने लगते हैं और यह प्रक्रिया और भी ज्यादा तेज हो जाती है और दांत सड़ जाते हैं |

ac7ad94e58295cab6dd8dccc0e70cc25.jpg
दांतों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए यह करें

जब भी आप किसी मीठी चीज का सेवन करें तो आप तुरंत अपने दांतो को साफ कर लें या तो पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर ले या फिर किसी रुमाल की मदद से या किसी चीज की मदद से अपने दांतों को अच्छी तरह साफ कर दें इससे आपके दांतों में खाना फसा नहीं रहेगा और कीड़े भी नहीं आएंगे ।
001ca2dbdf7ad8193e02fce6cba976e7.jpg
दांत के कीड़ों को मारने का चमत्कारी नुस्खा

यह नुस्खा बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत पड़ेगी आप को लहसुन की 2 कच्ची कली लेनी है और लौंग का तेल लेना है ।

सबसे पहले आप लहसुन की कलियों का रस एक कटोरी में निकाल ले और फिर उसमें 4 बूंद लौंग का तेल मिला दे और दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद एक रुई की मदद से उस मिश्रण को दांतों के उस जगह पर लगाएं जहां कीड़े लगे हुए हैं और कुछ देर उसी तरह रहने दे ।

7ea3de0f9c68144ce9ede7625dfbe9c5.jpg
जब आप कुछ दिन ऐसा लगातार करेंगे तो आपके दांतों में जो कीड़े हैं वह धीरे-धीरे बाहर निकल कर आने लगेंगे और मरने लगेंगे और इस तरह आप अपने दांतो को और खराब होने से बचा लेंगे और इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है ।

जानकारी अगर पसंद आई हो तो vote का बटन जरूर दबाएं और comment में अपनी राय और अपने सवाल जरूर पूछें हम ऐसी ही जानकारियां रोज लाते रहते हैं इसलिए चैनल को follow कर ले आपका दिन शुभ हो धन्यवाद

दांत के कीड़ों को मारने का सबसे आसान और कामयाब तरीका | Ecency