देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म का आरोप,

Words
244
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

20 वर्षीय पीड़ित ने कोच पर दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप भी मढ़ा है। इस एथलीट को निपोन ने गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रेनिंग दी थी। निपोन दास ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

असम के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेक्रेटरी आशुतोष अग्निहोत्री ने भी कोच पर लगे इन आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'एथलीट ने निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जा रही है।' पीड़ित के मुताबिक कोच ने इस साल मई में उनके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़ित ने बताया कि कोच निपोन दास ने उन्हें कहा था कि अगर इस मामले के बारे में उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। यह मामला उजागर होने के बाद निपोन दास ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि एथली झूठ बोल रही है। एथलीट ने उन पर इसलिए झूठा आरोप लगाया है क्योंकि वह उसे गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में असम की टीम में जगह नहीं दिला सके थे।

निपोन ने ऐथलीट को ट्रेनिंग देने की बात की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा कि एथलीट 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेती है और मुझ से प्रशिक्षण लेती थी। वह मुझे पर टीम में सिलेक्शन के लिए दबाव बनाती थी। मैं ऐसा नहीं कर सकता था, इसलिए उसने झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दायर कर दी।

देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म ... | Ecency