अमेरिका के अमीरों की लिस्ट में 92 रैंक फिसले ट्रंप, सबसे ज्यादा बढ़ी जकरबर्ग की संपत्त‍ि

hamza2(40)
Published in
#please
Words
359
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

अमेरिका का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के बाद भी किसी की संपत्त‍ि में कमी आ जाए, यह आश्चर्य की ही बात लगती है. हालांकि हकीकत कुछ ऐसी ही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे अमीरों की सूची में 92 स्थान फिसल गए हैं. फोर्ब्स की नई लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 600 मिलियन डॉलर यानी 3,900 करोड़ रुपये कम होकर 3.1 बिलियन डॉलर यानी 201.5 खरब रुपये हो गई है.

फोर्ब्स की अमेरिका के 400 अरबपतियों नई लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप की रैंकिंग 156वें स्थान से गिरकर 248 हो गई है. ट्रंप के साथ ही इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के धनी स्नैपचैट के 27 वर्षीय फाउंडर इवान स्पीगल भी 248वें स्थान पर हैं. यह गिरावट खासकर न्यूयॉर्क शहर और अन्य जगहों के व्यवसायिक क्षेत्रों के रिटेल मार्केट में आई मंदी के कारण हुआ. हालांकि फोर्ब्स पत्र‍िका की माने तो उनकी रैंकिंग में गिरावट उनकी संपत्ति‍ के बारे में मिली नई जान‍कारियों की वजह से भी आई है.

कई समय से यह साफ नहीं था कि ट्रंप की असली संपत्त‍ि कितनी है. हालांकि 2015 में राष्ट्रपति चुनाव के समय उन्होंने अपनी संपत्त‍ि की घोषणा की और बताया कि उनके पास 9.2 बिलियन डॉलर की संपत्त‍ि है.हालांकि सेक्यूरिटी ऐंड एक्सचेंज कमिशन से मिली जानकारी के अनुसार उनकी संपत्त‍ि दावे की गई संपत्त‍ि के आधे से ज्यादा यानी 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं है.

फोर्ब्स पत्र‍िका की सीनियर वेल्थ एडिटर लूइसा क्रोल ने बताया है कि इस बार ट्रंप ने अपनी रैंकिंग अच्छी करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया है, जबकि पिछली बार उन्होंने अपनी रैंकिंग को बेहतर करने के लिए कहा था.

मार्क जकरबर्ग की बढ़ी सबसे ज्यादा संपत्त‍ि

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लगातार 24वीं बार अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं. गेट्स की संपत्ति 89 बिलियन डॉलर है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 81.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ हैं. इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा बढ़ने वाली संपत्त‍ि मामले में फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं. मार्क की संपत्ति में 15.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जिससे वह अपनी लिस्ट में चौथा स्थान पाने में कामयाब रहे हैं.

अमेरिका के अमीरों की लिस्ट में 92 रैंक फिसले ट्रंप, सबसे ज्यादा बढ़... | Ecency