सावधान!! ज्यादा ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं यह परेशानियां| गर्मियों का मौसम चल रहा है बहुत तेज धूप निकली है ऐसे में खूब पसीना निकलता है और प्यास भी बहुत ज़ोर से लगती है|
जब बहुत तेज प्यास लगती है तो ऐसे में ठंडा पानी पीने का बहुत मन करता है| जैसे ही हम बाहर से घर आते हैं तो हमें सीधा ठंडे पानी पीने की तलब लगती है| लेकिन क्या आप जानते हैं की ऐसा करना हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है|
ठंडा पानी पी कर हमें तुरंत राहत मिलती है लेकिन धीरे-धीरे यह ठंडा पानी हमें बीमार बनाता जाता है| यदि मैं आपसे कहूं की आप आज से ही ठंडा पानी पीना छोड़ दें तो शायद आपको यह मेरी बात अच्छी ना लगे आइए जानते हैं ज्यादा ठंडा पानी पीने के नुकसान (Disadvantages of consuming cold water in Hindi) और साथ ही देखेगे पानी कब और कैसे पीना चाहिए (What is the correct way of drinking water?)
वैसे तो कहा जाता है की जितना अधिक ठंडा पानी पिया जाए शरीर उतनी ही क्षमता से काम करता है लेकिन ये पूरा सच नहीं है| ज्यादा ठंडा पानी का सेवन करने से आपके पेट की चर्बी सख्त हो जाती है और फिर फॅट रिलीज (fat release) होने में परेशानी होने लगती है| इसीलिए कोशिश करें की आप हल्का गुनगुना पानी ही पिए ऐसा करने से आपकी बॉडी में मौजूद फॅट आसानी से पिघल जाएगा|
गर्मी के मौसम में भी ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए Disadvantages of Drinking Cold waterजब हम ठंडे पानी का सेवन करते हैं तो यह मल को हार्ड बना देता है| और फिर आपको मल त्याग करने में परेशानी होने लगती है|यदि व्यक्ति को पहले से ही कब्ज की समस्या है तब तो उसे ठंडे पानी से बिल्कुल परहेज करना चाहिए|
ठंडा पानी पीना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है| ज्यादा ठंडा पीने से गर्दन के पीछे मौजूद नस प्रभावित हो जाती है| जिसके चलते हार्ट रेट (heart rate) धीमा हो जाता है| इसीलिए बेहतर है की जब भी आपको प्यास लगी हो तो आप ठंडा पानी पीने की वजाए नॉर्मल रूम टेंपरेचर का ही पानी पीएं|
यदि बहुत ज्यादा और लगातार ठंडे पानी का सेवन किया जाता है तो आपको डाइजेशन (digestion) में प्रॉब्लम हो सकती है| क्योंकि ठंडे पानी का टेंपरेचर हमारे पेट को टाइट कर देता है| जिसकी वजह से ना केवल फूड डाइजेस्ट करने में दिक्कत आती है बल्कि गॅस की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है|
ज्यादा ठंडा पानी पीने से दिमाग में मौजूद क्रॉनियल नस पर असर पड़ता है जिस से सिर में तेज दर्द होने लगता है| और जब हम बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी पीते हैं तो लोगों को लगता है की धूप की वजह से सिर में दर्द हो रहा है जबकि ऐसा नहीं है ठंडा पानी पीने की वजह से आपको सिर में एकदम से दर्द होना शुरू हो जाता है|
यह तो हम सभी ने सुना हुआ है की ज्यादा ठंडा पानी पीने से गला खराब हो जाता है| बचपन में हमें लगता था कि बड़े हमें ज्यादा ठंडा पानी पीने से रोकने के लिए ऐसा कह रहे हैं| लेकिन ऐसा नहीं है ठंडा पानी का सेवन करने के कारण गले में इंफैक्शन हो जाता है|
जिसकी वजह से म्यूकस प्रोड्यूस (Mucus produce) होने लगता है और हमारा गला खराब हो जाता है| यही नहीं ज्यादा ठंडा पानी पीने से सर्दी ,खांसी, जुकाम, बुखार आदि भी हो सकता है|
#coldwater #drinkingcoldwater #disadvantages #water
