बनना है सबका फेवरेट तो रोज करिए ये 6 काम

feederr(28)
Published in
#work
Words
250
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

आपके आसपास ऐसे लोग जरूर होंगे जो थोड़े ही समय में सबके फेवरेट बन जाते हैं. उनमें कोई एक्स्ट्रा टैलेंट नहीं होता तो भी लोग उन्हें ही पूछते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है?

अगर आप भी एक ही समय में कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में महारत हासिल करना चाहते हैं या अपने आप को एक बहिर्मुखी बनाना चाहते हैं तो ये कुछ बातें हर जगह लागू होती हैं. किंग्स लर्निंग के सीईओ और संस्थापक अर्शन वकील और जॉब्सफॉरहर की सीईओ व संस्थापक नेहा बगारिया ने सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए हैं-

– एक जैसी सोच वाले लोगों के दायरे में शामिल हों जैसे कि सॉकर लीग और अपने पसंदीदा स्विम क्लब में. ऐसे लोगों से बातचीत शुरू करें जो आपके जैसे हों.
shutterstock_287822594.jpg

– किसी भी विषय में विशेषज्ञ बनें और अपने आसपास के लोगों को उसके बारे में बताएं.
– बुनियादी चीजों के साथ जुड़े रहें. कभी भी बुनियादी चीजों को न भूलें जैसे दूसरों को सुनना.
– शिकायतकर्ता न बनें, हमेशा दूसरों से जुड़े रहें और हंसते रहें.
– छोटी-छोटी बातों से बातचीत शुरू करें.
– अधिकतर समय अपने आईफोन, आईपैड, टीवी और रेडियो से ना चिपकें. लोगों से मिलें. बात करें.

अगर हम खुद को इसमें ढालते हैं तो इन कारकों की मदद से अन्य लोगों के साथ बातचीत फायदेमंद साबित होती है. अगर इस बातचीत के साथ अपने संचार कौशल में सुधार कर सकते हैं, तो हम अपने सामाजिक जीवन को और बेहतर बना सकते हैं.
(एजेंसी से इनपुट)

बनना है सबका फेवरेट तो रोज करिए ये 6 काम | Ecency