ईफको बिचौलियों की प्रथा को समाप्त करने के लिए अपनाएगी ई-कॉमर्स प्रणाली

Words
235
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

: ईफको के प्रबंध निदेशक डा. यूएस अवस्थी ने कहा कि किसानों का शोषण रोकने के लिए सहकारिता का एक नया बाजार विकसित किया जाएगा और किसानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए बिचौलियों की प्रथा को समाप्त करने के लिए ईफको ई-कॉमर्स प्रणाली को भी लागू करने जा रही हैं। ये बात उन्होने सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कृषि एवं सहकारिता विकास के लिए समर्पित 50 वर्ष पर ईफको के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किसान एवं सहकार सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोलते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ईफकों केवल खाद बनाने तक ही सीमित नहीं है अपितु किसानों और उनके परिवार के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में अग्रणी संस्था बनकर उभरी हैं। इफको समय-समय पर नए-नए उत्पाद जैसे जैविक खाद सागरिका, जन विलय उर्वरक इत्यादि लेकर आती रही हैं। किसान दुर्घटना बीमा योजना का विस्तार अब खाद खरीद के अतिरिक्त कृषि रसायनों की खरीद पर दिया जा रहा हैं। जो किसान ईफको एमसी के कृषि रसायन ईफको किसान सेवा केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से खरीदते हैं उनका भी 1 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा ईफको द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इफको सदस्य समितियों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए 15 सालों से लगातार 20 प्रतिशत की दर से लाभांश दे रही हैं। इफको द्वारा ई-बाजार के माध्यम से किसानों को डिजीटल प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया गया है। किसानों को बदलती तकनीक के

ईफको बिचौलियों की प्रथा को समाप्त करने के लिए अपनाएगी ई-कॉमर्स प्रण... | Ecency