इन 5 तरीकों से 40 प्रतिशत तक बचा सकते हैं स्मार्टफोन की बैटरी

Words
333
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

चाहे कितने भी एमएएच की बैटरी फोन में क्यों ना हो लेकिन स्मार्टफोन में बैटरी की समस्या बनी ही रहती है। कई लोगों की तो हालत ऐसी हो गई है कि वे दिनभर पावर बैंक लेकर घूमते रहते हैं। खैर, उन्हें छोड़िए आप कुछ तरीकों से अपने स्मार्टफोन की बैटरी को 40 प्रतिशत तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं।

  1. अगर आपके पास वाई-फाई का विकल्प है तो मोबाइल के इंटरनेट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि मोबाइल नेटवर्क पर वाई-फाई के मुकाबले ज्यादा बैटरी खपत होती है। एक रिपोर्ट की मानें तो 4जी की तुलना में वाई-फाई के इस्तेमाल पर 40 फीसदी बैटरी कम खर्च होती है।
    wifi-U20572770890yaE--621x414@LiveMint.png

2. बैटरी को 100 फीसदी चार्ज ना करेंं
कोशिश करेंं कि 80% पूरा होते ही फोन को चार्जिंग से निकाल दें और इस बात का भी ख्याल रखें कि फोन की बैटरी 0% भी ना हो जाए। अगर फोन इस्तेमाल नहीं भी करना है तो चार्ज करके ही रखें।
battery-percentage-iphone.png

3. सोशल मीडिया पर ऑटो प्ले वीडियो बंद रखें
आमतौर पर फेसबुक, ट्विटर और गूगल क्रोम में ऑटो प्ले वीडियो का ऑप्शन आता है, उसे हमेशा बंद रखें, क्योंकि इनके कारण बैटरी बहुत ज्यादा खपत होती है। इसके अलावा फोन को बार-बार चार्ज में ना लगाएं और चार्जिंग के दौरान फोन पर बात ना करें।
Vimeo-Video-Autoplay (1).jpg

4. एरोप्लेन मोड के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि एरोप्लेन मोड में आपके फोन की बैटरी बचती है हालांकि इस दौरान आप ना फोन कर पाएंगे और ना ही रिसीव कर पाएंगे।' विमान में यात्रा करते समय आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि एरोप्लेन मोड में सिर्फ 5 फीसदी बैटरी खपत होती है।
dims.jpg

5. फोन को गर्म ना होने दें
फोन को हमेशा धूप से बचा कर रखें, क्योंकि फोन जितना गर्म होगा बैटरी उतनी ही तेजी से खत्म होगी।
videoblocks-slow-motion-smartphone-lies-and-burning-on-a-table-in-the-night_bzgyk2l4sx_thumbnail-full06.png

अगर आपको ये सुझाव अच्छे लगे तो UPVOTE और COMMENT करे। अगर आपके पास इसके बारे मे कुछ सुझाव हे तो वो भी हमे बताये।। और हमे FOLLOW करना मत भुलना।।

धन्यवाद
cryptorahul24@cryptorahul24

इन 5 तरीकों से 40 प्रतिशत तक बचा सकते हैं स्मार्टफोन की बैटरी | Ecency