तारक मेहता का उल्टा चश्मा'डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद का निधन

Words
209
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

hasnraj-784x441.jpg

के सुपरहिट कैरेक्टर डॉ. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है. कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था, और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मामें कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे, और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे. शो में वे डॉक्टर थे, लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे. उन्हें हर कोई बहुत प्यार करता था. कवि कुमार आजाद का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है, और जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा
शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कवि कुमार आजाद का आज सुबह ही प्रोड्यूसर के पास फोन आया था, और उन्होंने कहा था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए वे आज शो पर नहीं आ पाएंगे. लेकिन थोड़ी देर बाद ये बुरी खबर आ गई. शो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वे तबियत खराब होने के बावजूद भी शो पर आते थे. वे शो से बहुत प्यार करते थे. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए आज सेट पर इसको लेकर एक मीटिंग भी थी. लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर आ गई.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा'डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद का ... | Ecency