एक अमीर रियल स्टेट इन्वेस्टर था लास वेगास का हमलावर

bhanagese(25)
Published in
#lans
Words
228
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

मेस्क्विट: लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी कर 59 लोगों को मौत की नींद सुला देने वाला हमलावर स्टीफन पैडॉक नेवादा शहर में तमाम सुविधाओं के साथ एक ऐशपरस्त जिंदगी जी रहा था. वह एक अमीर रियल एस्टेट निवेशक था और लास वेगास में जुआ में भारी दांव लगाने का शौक रखता था. गौरतलब है कि उसकी पृष्ठभूमि से ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता है कि वह रविवार रात को मंडाले बे होटल एंड कसिनो की 32वीं मंजिल पर कम से कम 17 बंदूकों के साथ क्यों आया था.

कानूनी अधिकारी और परिवार के सदस्य उसके हमला करने के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं. स्टीफन पैडॉक का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था. पैडॉक ने संभवत: विस्तार से हमले की योजना बनाई थी. वह कम से कम 10 सूटकेस के साथ होटल पहुंचा था.

घबराए हुए उसके भाई एरिक पैडॉक ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ''मैं कुछ नहीं कह सकता. इसमें कुछ भी नहीं है.'' रविवार की रात को वेगास स्ट्रिप में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुए हमले में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और करीब 530 अन्य लोग घायल हुए हैं. गायक जेसन एल्डीन वहां प्रस्तुति दे रहे थे और करीब 22,000 प्रशंसक मौके पर मौजूद थे. बता दें 64 वर्षीय हमलावर ने अधिकारियों के कमरे में पहुंचने से पहले आत्महत्या कर ली थी.

एक अमीर रियल स्टेट इन्वेस्टर था लास वेगास का हमलावर | Ecency