15 अगस्त पर दिल्ली का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, इन रास्तों पर जानें से बचें

Words
361
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 अगस्त को होने वाले समारोह के लिए ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किला पर जाने वाले कई रूट को डाइवर्ट किया है. कई मार्गों को आम जनता के लिए बंद भी किया गया है. वहीं 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते भी सभी रूट डायवर्ट रहेंगे. 13 अगस्त और 15 अगस्त को आम लोग किन रास्तों का इस्तेमाल करें और किन रास्तों से बचें ट्रैफिक पुलिस ने इसके बारे में भी बताया है.
लालकिले में होने वाले 15 अगस्त के समारोह के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतज़ाम किये है, ताकि दिल्ली में चलने वालों को कोई परेशानी ना हो. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जगह जगह रूट डाइवर्ट किए हैं. वहीं आम जनता के लिए लालकिले के आसपास कुछ सड़को को बंद भी किया गया है. अगर आप 15 अगस्त को घर से बाहर निकलें तो किन किन सड़को से दूरी बनाए रखे ताकि आजादी के दिन आपको ट्रैफिक जाम से दो चार न होना पड़े, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लालकिले के आस पास की सड़को को 15 अगस्त सुबह 4 बजे से सुबह 11बजे तक बंद कर दिया है.
इन रास्तों पर जाने से बचें...
नेता जी सुभाष मार्ग से दिल्ली गेट
जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल
एसपी मुख़र्जी मार्ग से यमुना बाजार
चांदनी चौक से लालकिला
दरियागंज से रिंगरोड
लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
इन तमाम सड़कों को 13 अगस्त रिहर्सल के दौरान और 15 अगस्त सुबह 4 बजे से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. इन सड़कों पर सिर्फ वही लोग जा पाएंगे, जिनके पास गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया इनविटेशन या गाड़ी पर पार्किंग लेबल लगा होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुरशाह ज़फर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड, ISBT ब्रिज से बचने की हिदायत दी है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए 14 अगस्त रात 11 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक दिल्ली के किसी भी बॉर्डर से हैवी कमर्शियल वेहिकल की आवाजाही पर रोक लगा दी है, साथ ही ISBT बस टर्मिनल से चलने वाली सभी इंटर स्टेट बसे 15 अगस्त सुबह 9 बजे के बाद ही चलेंगी.271278-traffic-police-delhi.jpg

15 अगस्त पर दिल्ली का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, इन रास्तों पर जानें से... | Ecency