इस गांव की लड़कियां हमेशा रहती हैं जवान, नहीं मरती 120 साल तक

arpit9(14)
Published in
#news
Words
404
Reading
2 min
Listen
Play
9y

दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे गांव की विशेषता को बताने जा रहे हैं, जो काफी दिलचस्प है। यह विशेषता ये है की यहां की औरतें विश्वभर में सबसे ज्यादा लंबे समय तक जवान और खुबसूरत बनी रहती है।
यह गांव पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किल्कित बालिस्तान के पहाड़ों में स्थित है। इस जगह का नाम है उंजा जो भारत और पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा के करीब पड़ता है। यहां के युवाओं को नगलीस्तान के नाम से भी जाना जाता है. इस गांव में रहने वाले लोग उंजा जनजाति के हैं।
दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि उंजा जनजाति के लोगों की उम्र लगभग 110 से लेकर 120 साल तक है। उंजा गांव के लोगों की खासियत उंजा गांव के लोगों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, यहां के लोग सबसे ज्यादा लंबे समय तक जवान बने रहते हैं और बेहद खुबसूरत होते हैं। खासकर यहां की औरतों की बात बताएं तो उंजा जनजाति की औरतें 70 साल तक जवान रहती हैं और वो अपने इस उम्र के पड़ाव में भी संतान को जन्म देने में पूरी तरह से सक्षम होती है।
1a6975061fd43f448be4d066194d0c93.png

कहां है उंजा गांव खुबसूरत लोगों का यह उंजा गांव हिमालय के पर्वत मालाओं में स्थित है। ये जगह दुनिया के छत के नाम से भी मशहूर है। भारत के उत्तरी छोर पर स्थित इस जगह के आगे भारत-पाकिस्तान और चीन – अफगानिस्तान की सीमाएं हैं। यहां की जनसंख्या की बात करें तो उंजा जनजाति की जनसंख्या लगभग 87000 है। यहां के लोगों की जीवन शैली कोई नई नहीं है, बल्कि सैकड़ों साल पुरानी है। इनके रहन-सहन में किसी तरह का कोई परिवर्तन अब तक नहीं हुआ है. सबसे बड़ी खासियत तो ये है कि ये इतने वर्षों तक बिना किसी परेशानी के स्वस्थ रहते हैं. कहा तो यहां तक जाता है कि उंजा जनजाति के कई लोग तो 165 साल तक जीवित रहते हैं। कुछ लोग उंजा जनजाति के लोगों को यूरोपिए नस्लों से जोड़ कर भी देखते है।
यहां के लोग जवान, गोरे – चिट्टे, खुबसूरत और काफी हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने आसपास के आबादीवाले लोगों से बिल्कुल अलग दिखते हैं। उंजा के लोग बेहद ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। जानकर आपको हैरानी होगी की शून्य डिग्री से भी नीचे के ठंडे पानी से ये लोग नहाते हैं। उंजा जनजाति के लोग खुद उपजाए हुए खान-पान का ही सेवन करते हैं। ज्यादा से ज्यादा चलना फिरना ने पसंद है।

इस गांव की लड़कियां हमेशा रहती हैं जवान, नहीं मरती 120 साल तक | Ecency