आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे देखें?

Words
230
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों । उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे हैं। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं। दोस्तों यह बहुत सिंपल है , तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस । सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट में जाना होगा और वहां पर आपको डाउनलोड आधार का ऑप्शन दिखेगा।

IMG_20231101_162245.jpg

IMG_20231101_162255.jpg

वहां पर आप अपना आधार नंबर दे देंगे उसके बाद कैप्चा डाल देंगे। कैप्चा डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देंगे तो अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक है तो वहां पर आपको ओटीपी का ऑप्शन दिखेगा और अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वहां पर आपको ओटीपी का ऑप्शन नहीं दिखेगा । वहां दिखेगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक नहीं है और अगर आपको अपना आधार कार्ड लिंक करना है तो आपको किसी नजदीकी आधार केंद्र में जाना होगा । जहां आपसे ₹50 चार्ज लिया जाएगा और आपका आधार नंबर में मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा। मैक्सिमम इसमें 3 से 7 दिन का समय लगता है।
तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा । इसी तरह की और जानकारी के लिए मुझे फॉलो करें। चलिए फिर मैं मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ।
धन्यवाद

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे देखें? | Ecency