ट्रेन में बाहर से खाना कैसे मंगाए?

Words
286
Reading
2 min
Listen
Play
3y


Source
अस्सलामु अलेकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप ट्रेन में सफर करते समय बाहर से होटल का खाना स्टेशन में मंगा सकते हैं। दोस्तों बहुत बार हम ट्रेन में सफर करते हैं और हमें ट्रेन का खाना अच्छा नहीं लगता है बाहर से कुछ अच्छा खाना खाने का मन करता है लेकिन हमें डर होता है कि हम अगर बाहर से खाना लाने के लिए जाए और इधर ट्रेन खुल जाए तो फिर क्या? तो दोस्तों क्या आपको पता है कि आप ट्रेन में खाना कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? । इसका मैं उपाय लेकर आया हुं।

IMG_20231216_223503.jpg

तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल एप में जाना होगा और उसमें लोगिन करने के बाद आपको वहां पर ऑर्डर फूड इन ट्रेन का ऑप्शन दिखाई देगा।
IMG_20231216_223447.jpg

IMG_20231216_223437.jpg

उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना पीएनआर नंबर डालना होगा जैसे ही आप पीएनआर नंबर डालते हैं तो आपको आने वाले स्टेशन को सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद उसे स्टेशन के आसपास जितने सारे भी होटल है उनका लिस्ट आ जाएगा और आपको जिस भी होटल से खाना ऑर्डर करना है तो आप उसे खाने को ऐड करके आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं।

IMG_20231216_223427.jpg

दोस्तों आप कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं और जब खाना आ जाए तो आप अच्छे से ट्रेन में बैठकर खाना खाकर इंजॉय कर सकते हैं।

IMG_20231207_224210.png

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा ही ब्लॉग पसंद आया होगा इसी तरह की और भी जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।