14 साल की उम्र में शुरु की थी बॉडी बिल्डिंग, आज लोग कहते हैं लेडी हल्क

ammusrk(25)
Published in
#john
Words
229
Reading
2 min
Listen
Play
9y

8c76e8037e93f6969963276a55d80669.png
इंटरनेट पर इन दिनों एक लड़की की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं और उसे लेडी हल्क बताया जा रहा है. इसी लड़की के बारे में हम भी कुछ जानकारी जुटा कर लाए हैं. इसका नाम है नतालिया कुजेनसोवा और यह रूस की रहने वाली है.
e6178e3b7fc6cd639a6b100674ed547e.png
नतालिया जब 14 साल की थीं तो उन्हें लगता था कि वे बहुत पतली हैं और इसीलिए उन्होंने वेटलिफ्टिंग शुरु की. कुछ वक्त के बाद उनके शरीर ने जैसा रूप लिया उन्होंने खुद भी इसकी कल्पना नहीं की थी.

फिलहाल नतालिया का वजन 90 किलो है और उनकी उम्र है 26 साल. अभी उनका इरादा और भी मस्क्युलर दिखने का है. इसके लिए उन्होंने बाकायदा मेहनत भी शुरु कर दी है. हालांकि कुछ वक्त पहले उन्होंने बॉडी बिल्डिंग को अलविदा कह दिया था
888f0b42e5424d44bc0f8928129b4c6c.png
उन्होंने परिवार को वक्त देना शुरु कर दिया था लेकिन अधिक दिनों तक वह खुद को इस गेम से दूर नहीं रख पाईं और एक बार फिर जिम में लौट आई हैं. वे एक नए कॉम्पटीशन की तैयारियां कर रही हैं और साथ ही नए खिलाड़ियों को भी इस बारे में सिखा रही हैं.
fd01d09665dd6b1423f0ea7861b2770e.png
इंस्टाग्राम पर भी वह काफी फेमस हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. मीडिया में भी उनके बारे में तमाम खबरें छपती रहती हैं. दुनिया के बड़े मीडिया हाउस भी उनको कवर कर चुके हैं और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर वो लेडी हल्क जो हैं.

14 साल की उम्र में शुरु की थी बॉडी बिल्डिंग, आज लोग कहते हैं लेडी ह... | Ecency