ककड़ी के फायदे।

amanfoi(47)
Published in
#health
Words
126
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

यूं तो प्रकृति ने मनुष्‍य को बहुत सी ऐसी चीजें दी है जिनके सेवन से वह खुद को स्‍वस्‍थ रख सकता है, ककड़ी भी उनमें से एक है।इसका सेवन कच्‍ची अवस्‍था में ही किया जाता है।गर्मियों में ककड़ी का सेवन पेट संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाने के साथ ही पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।भूख लगने पर ककड़ी का सेवन कीजिए। इसमें पर्याप्‍त मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है.ककड़ी में स्‍टीरॉल भी पाया जाता है जो कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कम करता है।चेहरे की त्वचा चिकनी हो तो चेहरे पर ककड़ी रगड़ कर पानी से धोयें। इससे चेहरे की चिकनाई दूर हो जाएगी। ककड़ी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके बीज मस्तिष्क की गर्मी को दूर करने में मददगार होते हैं। 

image source

ककड़ी के फायदे। | Ecency