प्यारे दोस्तों,
स्टीम समुदाय में प्रतिदिन नए लोगों को जुड़ते देख मुझे बड़ी प्रसन्नता का अनुभव होता है, विशेषकर हिंदी भाषी लोगों को यहाँ पर देखकर। किंतु सभी नए सदस्यों की तरह वे असमंजसता में होते हैं कि कड़ी मेहनत से बनायी गई अपनी पोस्ट पर समुचित अपवोट कैसे प्राप्त किये जाएँ।
जैसे जैसे स्टीम समुदाय बढ़ता जा रहा है, हम देख रहे हैं कि यहाँ रोज लाखों की संख्या में पोस्टें प्रकाशित हो रही है। परंतु रिवार्ड पूल की अपनी एक सीमा है। वोट करने वाले भी कुछेक पोस्ट ही देख या पढ़ पाते हैं। और फिर, कई लोग आसान या मुफ्त पैसा कमाने के प्रलोभन से इस प्लेटफोर्म पर आ जाते हैं और कम गुणवत्ता की, बिना प्रयास से तैयार, चोरी अथवा नक़ल की हुई पोस्टें और फोटो भी डालने लग जाते हैं। ऐसे में, कोई भी अपना समय निकृष्ट सामग्री पर व्यय नहीं करना चाहता है। हम सभी यहाँ एक-दूसरे से अच्छी सामग्री साझा करने आते हैं और उन अनेक विषयों पर चर्चा कर और प्रबुद्धजनों से संबंध स्थापित कर अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। अतः अवसर मिलने पर ,हम सभी एक अच्छे ग्रुप में रह कर, अच्छी संगत में रहते हुए, अपनी आय अर्जित करना चाहेंगे।
जब मैं यहाँ पर नया था तो मैं भी ऐसे सभी गुणों से सुशोभित समुदाय की तलाश में था। तब जैसे ही इस प्रकार का एक नया समुदाय बना, मैं तुरंत उससे जुड़ गया। और मुझे आप सबको यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि मुझे उस समुदाय ने आज तक निराश नहीं किया। वह मेरी उम्मीदों से भी बेहतर साबित हुआ। अच्छे लेखकों के साथ ही मोटी राशी के अपवोट भी बराबर मिलने लगे। देखते ही देखते यह समुदाय बहुत बड़ा हो गया। लेकिन सभी सदस्यों के साथ न्याय करने के लिए इसने एक नहीं अपितु कई सारी अपवोट बोटें बना कर सभी को रोज अपवोट करने की अपनी परंपरा को जारी रखा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि सभी सदस्य उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रकाशन जारी रखें। क्या आप भी ऐसे समुदाय का हिस्सा बनना चाहेंगे?
पोस्ट का शीर्षक देखकर ही आप समझ गए होंगे कि मैं किस समुदाय के संबंध में आपसे बात कर रहा हूँ। जी हाँ, @qurator ही वह समुदाय है जिसकी जितनी तारीफ की जाये, कम है। इनकी बनाई
@qurator बोट की कोडिंग दूसरों के लिए आज भी एक आदर्श है। अब तो सभी सदस्यों को उनकी भागीदारी के अनुसार अपवोट करने के लिए उन्हें अनेक टियरों में वर्गीकृत किया गया है। और उन टियरों के अनुसार अलग-अलग बोट भी है, और अलग-अलग अपवोट वेट प्रतिशत भी। आप सदस्यता और उसके लाभ को अधिक विस्तार से जानने के लिए इस आधिकारिक पोस्ट को अवश्य पढ़ें।
इसके आलावा रोज ये दो चुनिंदा सदस्यों की पोस्टें अपने अकाउंट से रिस्टीम भी करते हैं, प्रतिदिन "डेली क्यूरेटर" में कुछ सदस्यों के चयनित ब्लॉग भी फीचर किये जाते हैं। उदाहरणार्थ कल के डेली क्यूरेटर #375 में मेरी भी एक पोस्ट का समावेश किया गया है। और ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अनेकों बार इस प्रकार से आपके ब्लॉग को अनेक नवीन आँखों के समक्ष परोसने से आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा।
इसके डिसकोर्ड सर्वर में पोस्ट-प्रोमोशन चेनल का उपयोग कर भी आप कुछ सदस्यों के निश्चित अपवोट और प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर सकते हैं।
इनके आलावा इस समुदाय के सदस्यों को समर्पित एक विशिष्ट पेड-अपवोट बोट भी है जो केवल इसके सदस्यों की सेवा के लिए है और वो मौजूदा बाजारू बोटों से बेहतर लाभ का अपवोट देती है। सदस्य इस बोट को यदि अपनी कुछ SP delegate भी करते हैं तो उससे प्राप्त राशी भी सदस्यों को वापस दे देती है।
आपको यह जानकर और अच्छा लगेगा कि @qurator स्टीम ब्लॉकचैन का विटनेस भी है और ये बहुत ही विश्वसनीय नोड संचालित करता है। और इससे होने वाली विटनेस आय इस समुदाय की मुख्य बोट
@qurator की SP वृद्धि करने में प्रयुक्त की जाती है और कुछ अन्य सामुदायिक परियोजनाओं को डेलिगेट भी की जाती है। मैं भी इसे अपना विटनेस वोट देता हूँ।
इस सप्ताह नयी सदस्यता का आवेदन करने वालों के लिए उनकी सदस्यता की स्वीकृति के पश्चात, मेरी और से एक स्टीम का विशेष तोहफा दिया जाएगा। आपको सिर्फ करना यह होगा कि @qurator को 4 Steem का अपनी सदस्यता शुल्क भेजते समय MEMO में निम्न संदेश लिखना है:
आपकी सदस्यता स्वीकृत हो जाने पर आप मुझे सूचित करें, मैं आपको तुरंत 1 Steem प्रेषित कर दूंगा।
अब इससे अधिक तो मैं इस समुदाय की क्या प्रशंसा करूं?
हाँ, नवीनतम टियर संबंधित जानकारी और सदस्यता लेने की प्रक्रिया जानने के लिए ये पोस्ट अवश्य देखें:
https://steemit.com/qurator/@qurator/qurator-updates-1500-members-or-new-members-bonus-change-or-referral-bonus-still-active
कोई भी शंका होने पर आप क्यूरेटर के डिसकोर्ड में जाकर उसका निवारण कर सकते हैं।
मेरे उपरोक्त संदेश पर गौर करने के लिए आभार!