चीन में एक्टर्स की शाही जिंदगी पर लग सकता है ग्रहण

Words
189
Reading
1 min
Listen
Play
8y

973fa003b040f096ce2c12f235fc3db1.jpgचीन में एक्टर्स की शाही जिंदगी पर अब ग्रहण लग सकता है। दरअसल, अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इन ऐक्टर्स के मेहनताने पर नजर बनाए हुए है और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के साथ ही चार अन्य सरकारी विभागों ने अभिनेताओं को मिलने वाले बेहिसाब धन की सीमा तय करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, चीन में एक्टर्स टैक्स से बचने के लिए 'यिन-यांग' नाम के खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सहारा लेते हैं। इन खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सोशल मीडिया पर बीते महीने काफी विरोध भी हुआ है। 'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि अब चीन में एक्टर्स को कुल लागत का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा नहीं दिया जा सकता है।
इतना ही नहीं, लीड एक्टर्स को पूरी कास्ट को दिए फीस का 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा नहीं मिल सकता। यह तय सीमा फिल्म, टीवी ड्रामा और डिजीटल सीरिज पर लागू है। 'यिन यांग' कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत कोई भी एक्टर दो समझौतों पर हस्ताक्षर करता है। एक जिसमें पेमेंट कम दिखाई जाती है ताकि टैक्स कम देना पड़े और दूसरा एग्रीमेंट रिकॉर्ड से बाहर रहता है।
steemit2.gif

चीन में एक्टर्स की शाही जिंदगी पर लग सकता है ग्रहण | Ecency