बाइनेंस एक्सचेंज पर अकाउंट कैसे बनाया जाए| सीखें हिंदी में

vikkyg(25)
Published in
#binance
Words
139
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

हेलो मित्रों मैं विकास गुप्ता आज आप सबको बताने जा रहा हूं कि आप लोग किस तरह बाइनेंस एक्सचेंज पर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं| तो सबसे पहले आपको बाइनेंस एक्सचेंज की साइट पर जाना होगा |बाइनेंस की साइट है www.binance.com इस साइट पर जाने के बाद आपको एक ऑप्शन मिलेगा सबसे ऊपर जहां पर लिखा होगा साइन अप अकाउंट फिर साइन अप पर आप क्लिक करेंगे| साइन अप करने के बाद आपको कुछ डीटेल्स सबमिट करनी होंगी जैसे कि आपको अपना ईमेल अकाउंट डालना होगा, अपना पासवर्ड डालना होगा, और इसके बाद आपको अपने ईमेल अकाउंट से बाइनेंस द्वारा भेजा गया वेरीफिकेशन कोड को वेरीफाई करना होगा| एक बार आपका अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आप अपने बाइनेंस अकाउंट पर अब साइन इन कर सकते हैं| साइन इन करने के बाद आपके सामने काफी सारे ऑप्शन आपको मिलेंगे जैसे कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की लगाना इसके साथ ही और भी ऑप्शन की मदद से आप अपने अकाउंट को व्यवस्थित कर सकते हैं|

तो दोस्तों इस ब्लॉग में मैंने आपको बताया कि आप लोग किस तरह से बाइनेंस एक्सचेंज पर आप अपना अकाउंट बना सकते हैं और अगले ब्लॉक में मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने बाइनेंसअकाउंट को किस तरह से सुरक्षित बना सकते हैं जिससे आपको कोई अन्य असामाजिक तत्व आपके अकाउंट से डिजिटल असेट्स, निजी जानकारी अथवा को चोरी नहीं कर पाएगा|

धन्यवाद||

विकास गुप्ता

बाइनेंस एक्सचेंज पर अकाउंट कैसे बनाया जाए| सीखें हिंदी में | Ecency