क्या हिंदी से आपको शर्म आती है ? #promotehindi

vikasjaat(45)
Published in
#busy
Words
376
Reading
2 min
Listen
Play
9y

क्या हिंदी से आपको शर्म आती है ??

सही कहा मैंने, हिंदी से हमको शर्म आती है।
हिंदुस्तान में पले बड़े, हिंदुस्तान में रहे मगर अब हम अंग्रेज हो गए हैं, अब हमको हिंदी से शर्म आने लगी है। 132.4 करोड़ भारतीयों की भाषा, दुनिया में चौथे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा, अब अपनों से ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो गयी है।

images (4).png
साभार : meso.com

मैं यहां कोई आंदोलन खड़ा करने नहीं आया, ना ही मैं कोई अंधभक्त हूँ। मैं तो बस अपनों से तिरस्कृत हिंदी पर अपने विचार व्यक्त करने आया हूँ। मेरा हिंदी को तिरस्कृत लिखने के पीछे हमारे कुछ भाई ही हैं, हमारे खुद इस steemit community के भाई। मैंने steemit पर हर देश की भाषा में लोगों को लिखते हुए देखा है, यहां तक कि छोटे छोटे मुल्कों के लोगों को भी अपने देश की भाषा मे लिखते देखा है। मगर मैंने बहुत ही कम लोगों को हिंदी में लिखते देखा है। इसके पीछे कोनसे कारक जिम्मेदार है ?? क्या लोग हिंदी हमारे लोगों को समझ नहीं आती ?? क्या हमारे बहुत कम लोग steemit पर हैं ?? या क्या हम हिंदी में लिखने को हीन समझते हैं ??
मेरे सभी सवालों के जवाब आपके पास होंगे, और जहां तक मुझे लगता है सभी के जवाब ना ही होंगे। तो फिर क्यों ना हम हिंदी में लिखने की एक शुरुआत करें, भले ही हफ्ते में सिर्फ एक दिन से लिखने से शुरुआत करें, या कोई contest शुरू करके लोगों को हिंदी में लिखने को प्रोतसाहित करें, मगर एक छोटी सी शुरुआत तो कर ही सकते हैं।

images (21).jpeg
साभार : google. com

मैंने तो हिंदी में लिखने की आज से शुरुआत करदी है, और तब तक लिखता रहूंगा जब तक मेरे भाई मेरा साथ नहीं दे देते। मैं तब तक लिखता रहूँगा जब तक steemit हर भारतीयों की जुबान पर ना आ जाये। क्या आप लोग मेरा साथ देने को तैयार हो ???

images (22).jpeg
साभार : google. com

भाईयों आपका एक कदम हिंदी को एक नई पहचान दिला सकता है, आपका एक कदम हिन्दीभाषी लोगों की steemit पर शुरुआत करवा सकता है, आपका एक कदम steemit को भारत के कोने कोने तक पहुंचा सकता है। तो चलो हिंदी में लिखने की एक नई शुरुआत करें ...

#promotehindi #hindi #india #indians

क्या हिंदी से आपको शर्म आती है ? #promotehindi | Ecency