Solar energy

viivek321(25)
Published in
#mgsc
Words
199
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

Screenshot_20180625_152033.png

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की एक ऐसी स्‍कीम है, जिसमें आप महज 70 हजार रुपए खर्च कर 25 साल तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं. हर महीने आपके बि‍जली के भारी-भरकम बिल की टेंशन खत्‍म करने के लिए यह एक अच्‍छा ऑफर है. दरअसल, सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र सरकार का न्‍यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय रूफटॉप सोलर प्‍लांट पर 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया करा रहा है. बिना सब्सिडी के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर करीब 1 लाख रुपए का खर्च आता है.

एक सोलर पैनल की कीमत तकरीबन एक लाख रुपए है. राज्यों के हिसाब से यह खर्च अलग होगा. सब्सिडी के बाद एक किलोवॉट का सोलर प्लांट मात्र 60 से 70 हजार रुपए में कहीं भी इन्स्टॉल करा सकते हैं. वहीं, कुछ राज्य इसके लिए अलग से अतिरिक्त सब्सिडी भी देते हैं.

कहां से खरीदें सोलर पैनल

सोलर पैनल खरीदने के लिए आप राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं.
राज्यों के प्रमुख शहरों में कार्यालय बनाए गए हैं.
हर शहर में प्राइवेट डीलर्स के पास भी सोलर पैनल उपलब्ध हैं.
अथॉरिटी से लोन लेने के लिए पहले संपर्क करना होगा.
सब्सिडी के लिए फॉर्म भी अथॉरिटी कार्यालय से ही मिलेगा

Solar energy | Ecency