रिलायंस जियो ने की 5G सेवा की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेगी अधिग्रहण

viivek321(25)
Published in
#mgsc
Words
290
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

Screenshot_20180703_114635.png

देश की तेजी से उभरती टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 5जी सेवा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी इसके लिए अमेरिकी कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदने वाली है। रिलायंस जियो के एमडी आकाश अंबानी ने सगाई वाले दिन यानी 30 जून को इस बात की घोषणा की। रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिली जानकारी के मुताबिक ओपन टेलिकॉम प्लेटफार्म सॉल्यूशन में Radisys एक ग्लोबल लीडर है।

सगाई के मौके पर एलान

इस जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज इस कंपनी में 100 प्रतिशत की हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदने वाली है। रिलायंस इंडस्ट्री के निदेशक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने इस डील पर कहा कि इस अधिग्रहण से जियो को 5G और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि बीते 30 जून को ही आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की पुत्री श्लोका मेहता की सगाई मुंबई में धूम-धाम से मनाई गई। आकाश अंबानी ने इस डील की घोषणा अपने सगाई के मौके पर की है।

साल के अंतिम तिमाही में पूरी होगी डील

रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिली जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए फिलहाल ट्राई से मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी को उम्मीद है कि इसके लिए 2018 की चौथी तिमाही में मंजूरी मिल सकती है। इस साल के अंत तक यह डील पूरी हो जाएगी। वहीं, रिलायंस जियो की प्रमुख प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल ने भी 5G सेवा के लिए तैयारी कर ली है। भारती एयरटेल इस समय देश के कई शहरों में 4G की अपग्रेडेड सेवा MIMO (मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट) उपलब्ध करा रही है। इस सेवा की शुरुआत बेंगलूरू से की गई है। MIMO को 4G और 5G के बीच की तकनीक कहा जाता है।

रिलायंस जियो ने की 5G सेवा की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेग... | Ecency