पहेलियाँ ही पहेलियाँ

Words
204
Reading
1 min
Listen
Play
8y

मान लीजिए आप एक बस में सफ़र कर रहे हैं जिसमे 10 सवारियाँ और सफ़र कर रही हैं। पहले स्टैंड पर 2 सवारियाँ उतरीं और 4 सवारियाँ चढ़ीं। दूसरे स्टैंड पर 5 सवारियाँ उतरीं और 2 सवारियाँ चढ़ीं। अगले स्टैंड पर 2 सवारियाँ उतरीं और 3 सवारियाँ चढ़ीं। अब बताओ कि बस में कुल कितनी सवारियाँ सफ़र कर रही हैं?
Lamho-Ki-Ek-Kitaab-Hai-Jindgi.jpg

ऐसी कौन सी चीज है जो बिना बुलाए ही आ जाती है। वह हमारे हर कमरे में रहती है लेकिन किराया भी नहीं देती है। हम उसको ना ही पकड़ सकते हैं और ना ही उसे देख सकते हैं। हम उसके बिना रह भी नहीं सकते। बताओ वह कौन है?

उस चीज का नाम बताएँ जिसे आग जला नहीं सकती। शस्त्र उसे काट नहीं सकते। पानी उसे भिगो नहीं सकता और मौत उसे मार नहीं सकती।

उस चीज का नाम बताइए जो हमें अपने जीवन में 2 बार फ्री में मिलती है लेकिन जब हमें तीसरी बार जरूरत होती है तो हमें उसके लिए पैसे देने पड़ते हैं ?

हरा डब्बा, पीला मकान,
उसमें बैठे कालू राम ,
तो बताओ नाम ,
करना है मुझे ओर भी काम

पैर नहीं फिर भी चलती ,
दिन भर टिक टिक करती ,
बताओ क्या कहलाती ?

पहेलियाँ ही पहेलियाँ | Ecency