आज हिसार DEEO कार्यालय में नवनियुक्त JBT शिक्षकों को स्कूल अलॉट कर दिए गए।
RPSS की एक पूरी टीम ने महासचिव वेदपाल रायपुर, संरक्षक सतीश शर्मा व जयभगवान बडाला के नेतृत्व में इस कार्य को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई।
सभी 114 नवनियुक्तों को उनके मनमाफिक स्टेशन दे दिए गये।
उपलब्ध सीटों की अधिकता के कारण नवनियुक्तों को अपने मनपसन्द स्टेशन लेने में कोई विशेष दिक्कत नहीं आयी।
गौरतलब है कि RPSS की टीम ने कल भी देर रात तक खाली सीटों का ब्यौरा बनाने का काम किया था।
DEEO महोदया ने सभी BEOs को कल नवनियुक्तों की जोइनिंग में सहयोग हेतु कार्यालय खुले रखने की बात कही।
सभी नवनियुक्त शिक्षकों ने RPSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाकर उनकी जोइनिंग हेतु आरम्भ से लेकर अभी तक के किये गए RPSS के जी तोड़ प्रयास हेतु विशेष धन्यवाद दिया।
महासचिव वेदपाल रायपुर ने इस काउंसिलिंग के सफल क्रियान्वयन पर DEEO महोदया,RPSS की टीम व कार्यालय के कर्मठ कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया तथा सभी नवनियुक्तों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनका विभाग में पुनः स्वागत किया।
इस अवसर पर RPSS की ओर से सुनील बास,प्रमोद शर्मा,पवन कुमार, रमेश सहारण,जितेंद्र पान्नू,कुलदीप बालक तथा संदीप मलिक आदि सभी साथी मौजूद थे।