Pati Vs patni

Words
148
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

पत्नी ने अपने वैज्ञानिक पति को फोन किया..

"जानू, आप आये नहीं, बाहर डिनर का प्रोग्राम था, लेट हो रहे है..."

"मेरी जान, मैं अपनी टीम के साथ 'खास प्रयोग' में व्यस्त हूँ"

"कैसा प्रयोग?"

"हमने एक विशेष यौगिक C2H5OH (व्हिस्की) में सामान्य तापमान पर H2O (पानी) और तरल CO2 (सोडा) मिलाया।

इस मिश्रण को निम्न तापमान पर पहुँचाने के लिये हमने इसमें अत्यधिक निम्न तापमान वाले ठोस H2O (बर्फ) को भी तय मात्रा में डाला है।

अभी हम कुछ protein (चिकन टिक्का) तत्व के आने का इंतज़ार करते हुये लेबोरेट्री के वातावरण nicotine (सिगरेट) की वाष्प से सुवासित कर रहे है।

यह प्रयोग 5-6 चरणों तक चलेगा। आने में ज्यादा देर हो सकती है।"

"ओह मेरी जान, सॉरी , मैंने आपको डिस्टर्ब कर दिया, आप अपने काम पर ध्यान दो, मैं अपने लिए खिचड़ी बना लेती हूँ, और हाँ आप भी कुछ मंगवा कर खा लेना।"

😉😉😂😃😃😃😂😃