डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जिन्हें बाकी देश कचरा समझते हैं, ऐसे लोग अमेरिका न आएं

Words
323
Reading
2 min
Listen
Play
8y

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित रखने और गैरकानूनी तरीके से लोगों के प्रवेश को रोकने का प्रण करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सिर्फ योग्य लोग ही देश में आएं.

ट्रंप ने कड़ी आलोचनाओं के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में आव्रजक परिवार को बच्चों से अलग करने की विवादास्पद नीति को वापस ले लिया. उन्होंने देश में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों द्वारा मारे गए नागरिकों के परिवारों से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार का पहला कर्तव्य और बड़ी वफादारी अमेरिका के लोगों के प्रति है. यहां के नागरिकों की देश में और सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में है.

'एंजल फैमिली' के नाम से पहचाने जाने वाले इन परिवारों को ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देश में योग्य लोग आएं, न कि ऐसे लोग जिन्हें अन्य देश कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं और यहां भेजते रहते हैं.

View image on Twitter
View image on Twitter

Donald J. Trump

@realDonaldTrump
Our first duty, and our highest loyalty, is to the citizens of the United States. We will not rest until our border is secure, our citizens are safe, and we finally end the immigration crisis once and for all.

8:23 AM - Jun 22, 2018
68.2K
36.5K people are talking about this
Twitter Ads info and privacy
उन्होंने कहा, 'आप सोचते हैं कि वह यहां अपने अच्छे लोगों को रखने जा रहे हैं? ‍‍‍ वह अपने अच्छे लोगों को नहीं, बल्कि खराब लोगों को रखने जा रहे हैं और जब वह अपराध करते हैं तो हम अचंभित होते हैं. हम तब तक चैन से नहीं रहेंगे जब तक हमारी सीमा सुरक्षित नहीं हो जाती. हम अंतिम रूप से आव्रजन संकट को सभी के लिए एक बार में ही समाप्त करेंगे.' ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि लोग इस देश में आएं लेकिन वैध तरीके से.

trump_angle_family750_1529732759_618x347.jpeg

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जिन्हें बाकी देश कचरा समझते हैं, ऐसे लोग अमेर... | Ecency