पद्मावती बनकर दीपिका ने किया जबरदस्त घूमर डांस, लेकिन

Words
428
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~3 min

अपकमिंग फिल्म पद्मावती का पहला सॉन्ग घूमर रिलीज हो चुका है। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है, लेकिन लगता है कि इस डांस के मुश्किल स्टेप्स ने उन्हें भी परेशान कर दिया। जी हां, इस खूबसूरत गाने को देखते वक्त आप ये जरूर महसूस करेंगे कि भारी-भरकम ड्रेस और हैवी जूलरी के साथ डांस करना दीपिका के लिए कितना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने हर स्टेप को बखूबी फॉलो किया है, लेकिन ये साफ पता चल रहा है कि उनके लिए ये डांस करना कितना टफ रहा।

शाहिद नहीं कर पाए इंप्रैस...
गाने में पद्मावती के हसबैंड राजा रतन सिंह यानि की शाहिद कपूर की भी झलक दिखी, लेकिन ट्रेलर की तरह यहां वो अपने फैंस को इंप्रैस नहीं कर पाए। उनकी आंखों में वो चमक नहीं दिखाई दी। जो ट्रेलर
में दिखी थी।

शाहिद की 'पत्नी' की झलक भी दिखी...
इस गाने में राजा रतन सिंह की पहली पत्नी की झलक भी दिखी। हालांकि, उन्हें स्क्रीन पर बेहद कम सीन्स मिले। इस गाने में संजय लीला भंसाली की छाप साफ दिखाई देती है। भव्य सेट, कलरफुल स्क्रीन और ढेर सारे डांसर्स। अब देखना है कि लोगों को ये सॉन्ग कितना पसंद आता है।

1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मेन लीड में हैं। रणवीर जहां अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं शाहिद रानी पद्मावती के पति राजा रतन सिंह के रोल में दिखेंगे।

आगे पढ़िए गाने को लेकर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण...

GOOD NEWS: 'गजनी गर्ल' असिन ने दिया बेटी को जन्म, नन्ही परी से मिलने पहुंचे अक्षय

FIRST POSTER: कैट के साथ एक्शन करते नजर आए सलमान, करीना है 'शादी' में जाने के लिए तैयार
2/2पद्मावती में दीपिका
पद्मावती में दीपिका
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए दीपिका ने बताया- संजय सर के द्वारा दिया हुआ यह अब तक का सबसे मुश्लिक सॉन्ग था। फिल्म की शूटिंग इस गाने के साथ शुरू हुई और मैं उस दिन को कभी नहीं भुला सकती। ऐसा लगा मानो पद्वमावती की आत्मा मेरे शरीर में आ गई हो। यह फीलिंग मुझे अभी भी महसूस होती है और सालों तक मुझे यह याद रहने वाला है।

भंसाली ने खुद दिया म्यूजिक...
इस गाने की श्रेया घोषाल ने गाया है। जबकि फिल्म का म्यूजिक खुद निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दिया है। बता दें, घूमर राजस्थान का लोक नृत्य है। जिसे राजस्थानी महिलाएं खास मौकों पर परफॉर्म करती हैं। यह नृत्य राजपूताना शाही अंदाज का प्रतीक है। नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में प्रवेश करने के दौरान घूमर डांस करती है।