Bitcoin मामला : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ED ने की 9 घंटे पूछताछ महाराष्ट्र NDTVKhabar News Desk

sohil(33)
Published in
#news
Words
334
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

Bitcoin मामला : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ED ने की 9 घंटे पूछताछ
महाराष्ट्र

बड़ी ख़बर
देश
फोटो
लाइव टीवी
न्यूज़ ब्रीफ
चुनाव
वीडियो
नोटिफिकेशन
शहर
बिज़नेस
क्रिकेट
बॉलीवुड
ब्लॉग
जॉब्‍स
ज़रा हटके
करियर
दुनिया
टेक
स्पोर्ट्स
लाइफस्‍टाइल
टीवी पर क्या देखें
सोशल
ऑटो
फूड
हेल्थ
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़
बांबे हाईकोर्ट ने जाकिर नाईक की याचिका खारिज की, नाईक ने NIA की चार्जशीट को चुनौती दी थी
होममहाराष्ट्र
Bitcoin मामला : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ED ने की 9 घंटे पूछताछ
महाराष्ट्र NDTVKhabar News Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की.
Updated : June 06, 2018 00:05 IST
राज कुंद्रा से ईडी ने 9 घंटे तक पूछताछ की. (फाइल फोटो)

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. महाराष्ट्र में बिटक्वॉइन लेन-देन केस से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 'गवाह' के तौर पर कुंद्रा से पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें : ठाणे में 500 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी जुटाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

कारोबारी कुंद्रा को ईडी दफ्तर तलब किया गया था. उनसे मामले के कथित मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज और उनके रिश्तों के तार के बारे में सवाल किए गए. अधिकारियों ने बताया कि कुंद्रा से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया गया.

VIDEO : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ED की पूछताछ

पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकलते वक्त कुंद्रा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें इस मामले में 'गवाह' के तौर पर बुलाया गया था, क्योंकि मामले का कथित सूत्रधार भारद्वाज उनकी ओर से प्रमोट किए गए एक पोकर लीग में निवेश करने में असफल रहा था. कुंद्रा ने बाद में ट्वीट कर अपने इस बयान को दोहराया. पिछले दिनों इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ़्तार किया था.

Bitcoin मामला : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ED ने की 9 घंटे... | Ecency