दुनिया के 5 ऐसे देश जो बहुत जल्द कंगाल होने वाले हैं

sharmag(43)
Published in
#pak
Words
371
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

(1) हैती
f2d75adee76d887902f0352c9e13b68e.png
यह एक बहुत ही छोटा देश है जहां पर पहले फ्रांस का शासन हुआ करता था कई वर्षों तक शासन करने के बाद जब फ्रांस ने इस देश को छोड़ा तो इस देश को कंगाल कर चुका था और यह देश किसी प्रकार चल पा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह देश भी जल्द ही कंगाल हो जाएगा क्योंकि इस देश के पास किसी प्रकार के प्राकृतिक संसाधन नहीं है ।

(2) वेनेजुएला
) वेनेज़ुएला जो एक समय में दुनिया का सबसे संपन्न देशों में शुमार था इस देश की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं मानी जाती है जिन्होंने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के कई खिताब जीते हैं वह इस समय अपने सबसे बुरे समय से गुजर रहा है और इसका कारण है कच्चे तेल की गिरती कीमतें यहां की महंगाई दर आसमान को छू चुकी है और यहां के लोग खाने को तरस रहे हैं और इस समय वेनेज़ुएला लगभग कंगाल होने की अवस्था में आ चुका है ।

(3) दक्षिण सूडान
9bd53aa05cb3d679f3145ed3c258dde5.png

सूडान से अलग होने के बाद इस देश की समस्या और भी ज्यादा बिगड़ गई इस देश के इस देश के अंदर गृह युद्ध छिड़ गया है और यह देश इस समय बहुत ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और जल्द ही दक्षिण सूडान एक कंगाल देश घोषित किया जा सकता है ।

(4) पाकिस्तान
231859e7d825100723291cd99a755c1f.jpg
यह नाम सुनकर आपको थोड़ी भी हैरानी नहीं हुई होगी, आपको बता दें कि इस समय पाकिस्तान आर्थिक हालात पर बहुत कमजोर हो चुका है इस समय पाकिस्तान के पास इतने भी पैसे नहीं है कि वह विदेशों से आ रहे माल का पेमेंट कर सके और पाकिस्तान दूसरे देशों के पास जाकर पैसे मांग रहा है और यदि उन्हें जल्द ही कर्ज नहीं मिला तो पाकिस्तान भी कंगाल होने की कगार पर आ चुका है।

(5) यमन
322d71b3aff293638d3155ff6311a0c1.jpg
यमन एक खाड़ी देश है और इस समय आंतरिक परेशानियों से काफी जूझ रहा है यमन की अर्थव्यवस्था इसके तेल के उत्पादन पर टिकी है जो इस समय आंतरिक परेशानियों के कारण सही से तेल का उत्पादन नहीं कर पा रहा है और इसकी वित्तीय हालत भी सही नहीं चल रही और आने वाले समय में यमन एक कंगाल देश घोषित हो सकता है ।

दुनिया के 5 ऐसे देश जो बहुत जल्द कंगाल होने वाले हैं | Ecency