Mistakes to avoid while designing Kitchen Interior

sdusane4(25)
Published in
#life
Words
456
Reading
3 min
8y
Listen to this post
~3 min

किचन की बनावट से लेकर किचन आइलैंड बनाते समय ग़लतियों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, जो बाद में मुश्किल पैदा करती हैं

लाइफस्टाइल डेस्क. घर के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले हिस्सों में से एक है किचन। किचन की बनावट से लेकर किचन आइलैंड बनाते समय अमूमन छोटी-छोटी ग़लतियों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, जो बाद में मुश्किल पैदा कर देती हैं। कई बार लोग शौक़-शौक़ में डिज़ाइनर/मॉड्यूलर किचन बनवा तो लेते हैं, पर उनका सही तरीक़े से इस्तेमाल कर पाना बाद में मुश्किल होता है

काउंटर टॉप पर गैस के अलावा कोई भी सामान न रखें। मॉड्यूलर किचन हमेशा ही इस बात का ख़्याल रखकर डिज़ाइन किए जाते हैं कि वहां गैस के अलावा कुछ न रखा जाए और बाकी की जगह खाली रहे। यदि किचन छोटा है तो काउंटर टॉप पर गैस के आसपास कम से कम 1 फीट में कोई भी चीज़ न रखें।

स्टोरेज का ध्यान रखें
किचन में पानी को बाल्टी या बड़े बर्तन में ढककर रखने की अपेक्षा, हमेशा ऐसे बर्तन का इस्तेमाल करें जिसमें नल लगा हो। बारिश के मौसम में छोटे-छोटे कीड़े अक्सर किचन में दिखते हैं, जो खाने-पीने के साथ ही बाहर रखे बर्तन आदि पर भी बैठते हैं। जिस कारण बीमारियां बढ़ने का ख़तरा रहता है।

नमी से रखें दूरी
किचन में सिंक फिट करवाते समय गैस से कम से कम 3-4 फीट की दूरी रखें। कई बार सहूलियत के लिए काउंटर टॉप के पास ही सिंक लगा लेते हैं। अक्सर बच्चे आकर जूठी प्लेट, कटोरी आदि रखकर नल चला देते हैं, जिससे पास में बन रहे खाने पर उसके छींटे आदि चले जाते हैं। ऐसा उन किचेन्स में अधिक देखा जाता है जिनमें जगह की कमी होती है। इसलिए किचन कम से कम 10X10 फीट या 9X9 फीट का होना चाहिए। यदि किचन में दो प्लेटफॉर्म हैं तो गैस वाले प्लेटफॉर्म पर सिंक न लगाएं, बल्कि दूसरे पर लगवाएं।

सही चीज़ों का चुनाव
किचन बनाते समय बेहद हल्के रंगों का चुनाव न करें। हल्के रंग शुरू में तो अच्छे लगते हैं लेकिन कुछ समय बाद फीके पड़ जाते हैं। ख़ासतौर से काउंटर टॉप फ्लोर और वॉल टाइल्स। अधिकतर लोग किचन बनाते समय सफेद, क्रीम जैसे रंग चुनते हैं जो दिखने में तो ख़ूबसूरत लगते हैं, पर कुछ समय बाद इनकी चमक फीकी पड़ जाती है। इसलिए हमेशा थोड़े गहरे रंगों का चुनाव करें और इनकी रोज़ाना सफ़ाई करें।

वायर शैल्वस का इस्तेमाल करें
किचन में डिब्बे, चम्मच आदि को बाहर नहीं रखना चाहिए। यदि किचन मॉड्यूलर नहीं है तो सामान को यहां-वहां रखने की जुगाड़ किचन को ख़राब दिखा सकती है। काउंटर टॉप पर कुछ रखने की बजाए वायर शैल्वस का इस्तेमाल करें। यह कैबिनेट के निचले भाग पर फिट हो जाती हैं, इन्हें किसी भी कैबिनेट में लगाया जा सकता है।

kitchen_1533735211.jpg