BJP नेता पर युवती ने लगाया किडनैप कर गैंगरेप का आरोप

rd2333(25)
Published in
#news
Words
306
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

a180bcac59786592be24af87048f39c5.jpg

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सदस्य विक्की तनेजा और उसके ड्राइवर पर एक युवती ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर इंचौली थाने में भाजपा नेता विक्की तनेजा और उसके ड्राइवर जैब निवासी इंचौली के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात फेसबुक पर इंचौली निवासी जैब से हुई थी। इस बीच जब मेरी शादी होने को थी तो मैंने जैब से बात करने से मना कर दिया था। आरोप है कि जैब ने उसे आखिरी बार मिलने की बात कहकर बुलाया।
उसके बाद जैब और विक्की तनेजा उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी से हरिद्वार ले गए। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वहां एक होटल में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन दोनों आरोपी उसके तेजगढ़ी पर फेंक गए। उसके बाद जब वह अपने घर पहुंची तो परिजनों को डर के कारण नहीं बताया। बाद में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ परतापुर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि जैब ने उससे कहा था कि यदि वह मुकदमा वापस ले तो वह निकाह कर लेगा। 22 फरवरी को महिला इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने महिला थाने में ही दोनों की शादी करा दी। जिसके बाद वह जैब के साथ किराए पर गंगानगर रहने लगी।
आरोप है कि जैब अपने साथ बाहरी लड़कियों को लाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती। जब वह दो माह की गर्भवती हो गई तो जैब ने उसे बंधक बनाकर पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। 18 जून को जैब उसे घर पर छोड़ गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने जैब को 15 लाख रुपये देने की बात कही। लेकिन जैब ने साफ मना कर दिया कि वह उसे घर में नहीं घुसने देगा।

BJP नेता पर युवती ने लगाया किडनैप कर गैंगरेप का आरोप | Ecency