ये कंपनी दे रही 75 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल व 10GB डेटा

rd2333(25)
Published in
#india
Words
436
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~3 min

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) लगातार अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नए रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है। द्वारा 75 रुपये वाला रीचार्ज पैक लॉन्च करने की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल के 75 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 10 जीबी डेटा और 500 एसएमएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नए बीएसएनएल रीचार्ज पैक की वैलिडिटी 15 दिन है, हालांकि इस पैक की वैलिडिटी बढ़ाई जा सकती है। इसका मतलब है कि सब्सक्राइबर्स 75 रुपये वाले रीचार्ज का फायदा दी गई वैलिडिटी के बाद भी उठाते रहेंगे, बस उन्हें 98 रुपये या इससे ज्यादा का रीचार्ज कराना होगा। वैलिडिटी ऐक्सटेंशन के तहत 180 दिन तक इस पैक के फायदों का मजा और लिया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि 75 रुपये वाले बीएसएनएल रीचार्ज पैक को रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है। जियो के पैक में 2 जीबी 4जी डेटा और 300 एसएमएस के साथ 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इससे पहले बीएसएनएल ने 171 रुपये वाला रीचार्ज लॉन्च किया था, जिसमें 2 जीबी डेटा हर दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इस पैक की वैधता 30 दिन है।

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 75 रुपये वाला बीएसएनएल रीचार्ज आंध्र प्रदेश और तेलंगाा सर्किल में बीएसएनएल जीविता प्रीपेड प्लान के तौर पर उपलब्ध है। इस नए पैक में 10 जीबी 2जी/3जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 500 एसएमएस 15 दिनों के लिए मिलने की खबरें हैं। जहां इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है, वहीं मुंबई और दिल्ली सर्किल्स के मोबाइल नंबर्स पर कॉल करने के लिए मिनट्स नहीं मिलते।

जैसा कि हमने बताया कि 75 रुपये वाले बीएसएनएल रीचार्ज 15 दिनों तक सीमित है। लेकिन ग्राहक इस पैक के फायदों को वैलिडिटी ऐक्सटेंशन फंक्शनालिटी के तहत 180 दिनों तक बढ़ा सकते हैं। सब्सक्राइबर्स द्वारा 98 रुपये, 99 रुपये, 118 रुपये, 139 रुपये, 187 रुपये, 198 रुपये, 319 रुपये, 333 रुपये, 339 रुपये, 349 रुपये, 395 रुपये, 444 रुपये, 447 रुपये और 551 रुपये वाले एसटीवी रीचार्ज के साथ वैलिडिटी ऐक्सटेंशन का फायदा लिया जा सकता है। हालांकि, खबर है कि वैलिडिटी का फायदा सेल्फ-केयर, वेब सेल्फ-केयर या यूएसएसडी मोड से रीचार्ज कराने पर नहीं मिलेगा।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीएसएनएल 75 रुपये वाले इस नए पैक को आने वाले दिनों में दूसरे सर्किल्स में भी लॉन्च करेगी या नहीं। इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी ने रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले रीचार्ज पैक को टक्कर देने के लिए 171 रुपये वाला बीएसएनएल पैक लॉन्च किया था।

ये कंपनी दे रही 75 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल व 10GB डेटा | Ecency