कॉंग्रेस का गंदा खेल

ramyadav(29)
Published in
#mgsc
Words
370
Reading
2 min
Listen
Play
8y

Screenshot_2018-07-13-10-48-58-814.jpeg

कांग्रेस के पुनः मुस्लिम कार्ड खेलने के पीछे सभी अपने अपने तर्क दे रहे हैं,मेरा ऐसा मानना है कि जैसा कि हम जानते हैं कि अभी सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है कि अब लोकसभा चैनल और राज्यसभा चैनल की तर्ज पर ही एक ऐसा चैनल शुरू होगा जिसपर कोर्ट की महत्वपूर्ण मसलों पर सुनवाई को लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा।ये चैनल जब भी शुरू हो परंतु राम मंदिर मसले पर सुनवाई की वीडियो रिकार्डिंग का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है जोकि लाइव न सही लेकिन देर सवेर आमलोगों के सामने आएगा ही आएगा।अब इधर तो कांग्रेस #मंडली भाजपा के हिंदू वोटों को तोड़ने की ख़ातिर अपने अध्यक्ष को जनेऊ पहनाकर मंदिर मंदिर घुमा रही थी और उधर अब थोड़े ही दिनों में कांग्रेस के धुरंधर वकील राम को काल्पनिक बताकर बाबरी ढाँचे की पैरवी करते हुए और #कमंडल धारी भाजपा के वकीलों से बहस करते हुए नज़र आने वाले हैं।इस परिस्थिति से बचने के लिए ही कांग्रेस ने मंदिर पर सुनवाई को 2019 चुनाव बाद तक टालने की अपील कोर्ट से की थी परंतु असफल हुए।

अर्थात अब मंडली कमंडली का दौर शुरू होने वाला है और अब इसकी सिर्फ़ आधी अधूरी जानकारी ही सुनने को नहीं मिलेगी बल्कि अब सब स्पष्ट दिखाई भी देगा जिसके बाद इनका जनेऊ ही नहीं बल्कि पूरे कपड़े ही उतर जाएंगे और ये हिंदुओं के सामने नंगे हो जाएंगे।ये कितना भी मंदिर जायें परंतु राम मंदिर पर इनकी नीयत इनकी सही औकात हिंदुओं को दिखा देगी,जिसके बाद किसी भी स्वाभिमानी हिंदू का वोट 2019 मे इन्हें नहीं मिलने वाला।इसके अलावा ऐसा ही कुछ यूनिफॉर्म सिविल कोड,धारा 370 व अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर भी होने वाला है,अतः इन हालातों में कांग्रेस को अपने वास्तविक वोटर अर्थात मुस्लिम वोट बैंक का ही सहारा रह जाएगा।इसलिए जनेऊ पहनकर मंदिर यात्रा करने से कांग्रेस को जो अपने मुस्लिम वोट बैंक का नुकसान हुआ उसी की भरपाई करने एवं उसे और भी ज्यादा मज़बूत करने का प्रयास ही अब कांग्रेस द्वारा हो रहा है।ये कितना भी और कुछ भी प्रयास करें लेकिन राममंदिर अब शीघ्र बनना तय है और मंदिर निर्माण की राह में अबतक रोडा बनी कांग्रेस का भी सफाया होना तय है।
#जोहुएकभीरामके।
#वो
रहेकिसीकामके।।

#जय_श्रीराम।।

कॉंग्रेस का गंदा खेल | Ecency