वर्ल्ड कप 2019 से 35 साल बाद बाहर हुई यह टीम?

rajesh97(42)
Published in
#life
Words
323
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीमों का चुनाव हो चुका है। कई टीमों की रैंकिंग में उतार चढ़ाव देखा गया है, जिसकी वजह से एक टीम 35 साल बाद वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई नही कर पाई है। आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2019 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है जिसमें 10 टीमों को शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड की सरजमीं पर खेला जाएगा। जोकि 14 जुलाई से 30 मई तक आयोजित किया जायेगा। इस साल अफगानिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा और इस टीम ने क्वालीफाई कर लिया तथा ज़िम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई करने से रह गई। ज़िम्बाब्वे ने 35 साल तक लगातार क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार हम उसे इस वर्ल्ड कप में नहीं देख पाएंगे। इस साल ज़िम्बाब्वे का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा जिसकी वजह से उसकी रैंकिंग अफगानिस्तान से भी नीचे चली गई।

IMG_20180922_204027.jpg

वर्ल्ड कप 2019 में हिस्सा लेने वाली टीमों की लिस्ट इस प्रकार है-

  • Australia
  • New Zealand
  • South Africa
  • Sri Lanka
  • Pakistan
  • India
  • Afganistan
  • Bangladesh
  • West Indies
  • England

ज़िम्बाब्वे को उसके खराब प्रदर्शन के कारण बाहर होना पड़ा है। ज़िम्बाब्वे एक बहुत अच्छी टीम है जो कभी भी किसी भी टीम को उलटफेर का शिकार बनाने में सक्षम है। अफगानिस्तान को इस साल बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम वर्ल्डकप 2019 में जगह के रूप में मिला है।

IMG_20180922_204005.jpg

इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे में 3 सीरीज खेली थीं जिसमे उससे 2 में हार तथा एक मे जीत हासिल हुई, इसलिए टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2019 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि इंडिया को इंग्लैंड की 5 पिचों की जानकारी बहुत अच्छी तरह हो गयी है। इंडिया अपने इस अनुभव का लाभ वर्ल्ड कप में जरूर उठाना चाहेगी।

वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच 14 जुलाई को इंग्लैंड तथा साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा तथा फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2019 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ को जानने के लिए मुझे follow करें।

वर्ल्ड कप 2019 से 35 साल बाद बाहर हुई यह टीम? | Ecency