सब्जियां

Words
252
Reading
2 min
Listen
Play
8y
  1. सब्जियां

images.jpeg

कल हमने मसाले के बारे में जाने मसाले कितने प्रकार के

होते है , और किस काम में आते है ।

आज हम सीखेंगे पालक पनीर बनाना । पालक पनीर बहुत

ही स्वादिष्ट भोजन है । यह भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत

ही फायदेमंद है , और इसे हमे जरूर खाने चाहिए । पनीर

बहुत ही लजीज खाना है । पनीर बहुत प्रकार के होते है , जैसे

  • पालक पनीर , मटर पनीर , बटर पनीर मसाला , शाही पनीर

पनीर आदि ।

.पालक पनीर

images (1).jpeg

सामग्री : 500 ग्राम पालक , 200 ग्राम पनीर , 1 बड़ा टमाटर ,

4 कली लहसुन , 1 टुकड़ा अदरक , 50 ग्राम दही , 50 ग्राम बेसन ,

नमक , मिर्ची , घी अंदाज से ।

विधि : बेसन भूनकर अलग रख ले । पालक को धोकर काट

ले । प्याज अदरक व लहसुन को पीस ले । टमाटर छीलकर

काट ले । पनीर के टुकड़े काट कर तेल में तल लें । कुकर में

नमक और पानी डालकर उबाल लें । उबले पालक का पानी

छानकर अलग कर ले तथा पालक पीस ले । अब बर्तन में घी

गरम करके प्याज लाल होने तक भूनें , फिर उसमे अदरक ,

लहसुन , टमाटर , लाल मिर्च डालकर भूनें । अब इसमें बेसन

व दही मिलाए । अब पीस हुआ पालक व भूना हुआ पनीर

डालकर चलाईए तथा पालक का बचा पानी भी डाल दे ।

पांच मिनट बाद आंच से उतर लें तथा हरी धनियां व पनीर से

सजा ले ।

सब्जियां | Ecency