पहले 4 सालों में मोदी ने मनमोहन से💸ज्यादा विदेश दौरे किए लेकिन खर्च लगभग बराबर👬*

prath(25)
Published in
#news
Words
238
Reading
2 min
Listen
Play
8y

🛫पहले 4 सालों में मोदी ने मनमोहन से💸ज्यादा विदेश दौरे किए लेकिन खर्च लगभग बराबर👬IMG-20180728-WA0002.jpg

मोदी की विदेश यात्राओं पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष तो इसे मसला बनाकर सदन में भी उछाल चुका है. लेकिन अब नई जानकारी सामने आई है. जिसके अनुसार मोदी ने भले ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से ज्यादा विदेश यात्राएं की हैं पर उन दोनों की यात्रा खर्चों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है.

पीएम मोदी और यूपीए-2 में डॉक्टर मनमोहन सिंह के शुरुआती 4 सालों में किए गए विदेश दौरों का तुलनात्मक अध्ययन किया है. इसमें पता चला कि दोनों के विदेश दौरों पर करीब-करीब एक बराबर राशि खर्च हुई है और दोनों के शुरुआती 4 सालों में एयर इंडिया को करीब 387 करोड़ रुपये अदा किए गए. इतना ही नहीं, दोनों ने अपने शुरुआती 4 सालों में एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट का इस्तेमाल एक बराबर किया.

2009 से 2013 के बीच मनमोहन सिंह की 31 विदेश यात्राओं पर 386.35 करोड़ रुपये खर्च हुए. पीएम मोदी ने भी शुरुआती 4 सालों में 31 विदेश दौरों पर 387.26 करोड़ रुपये खर्च किए. यह यूपीए-2 में मनमोहन सिंह के शुरुआती 4 साल के कार्यकाल में हुए खर्च से सिर्फ 91 लाख रुपये ज्यादा है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने अपने शुरुआती 4 सालों में पड़ोसी देशों के दौरों के लिए 5 बार इंडियन एयर फोर्स के बीबीजे एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया, जिसके लिए सरकार को भुगतान नहीं करना पड़ा.

पहले 4 सालों में मोदी ने मनमोहन से💸ज्यादा विदेश दौरे किए लेकिन खर्... | Ecency