शरीर में हर क्रिया का अच्छे से होना बहुत ही जरुरी है। अगर किसी भी क्रिया में थोड़ी सी भी खराबी आने लग जाती है तो इसका यह मतलब है कि हम बीमार हो रहे हैं। शारीरिक क्रिया का एक मूलभूत हिस्सा है मुत्र विसर्जन। इसकी वजह से शरीर के सारे विषाक्त बाहर निकल जाते हैं।
Third party image reference
डिहाइड्रेशन के कारण
दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है की हमारे शरीर के लिए पानी बहुत ही जरूरी है क्योंकि हमारे शरीर के हर हिस्से में पानी होता है चाहे शरीर की हड्डी ही क्यों न हो। हमें नियमित रूप से 8 से 10 गिलास पानी रोजाना पीने की सलाह दी जाती है लेकिन हम आपको बता दें कि जरुरत के अनुसार यह मात्रा आप कम या अधिक भी कर सकते हैं। आप अपनेशरीर के लिए पर्याप्त पानी पी रहे हैं या नहीं पी रहे इसकी पहचान आप अपने पेशाब के रंग से भी कर सकते हैं, अगर आपके पेशाब का रंग सामान्य है तो आप पानी पर्याप्त मात्रा में भी रहे हैं लेकिन अगर आप का पेशाब का रंग पीला है और इसमें से बदबू आ रही है तो समज जाये कि आपके अंदर पानी की कमी आ गई है।
कुछ आहारों से
हमारे दैनिक जीवन में कुछ मूलभूत आहार ऐसे भी हैं जिनके सेवन करने से हमारे पेशाब में अजीब तरह की बदबू आने लग जाती है जैसे कि अधिक मसालेदार खाना या फिर खाने में प्याज, लहसुन का अधिक सेवन करने से भी पैसाबदबूदार हो जाता है और अगर आप यह अल्कोहल का सेवन करते हैं तो इसकी दुर्गंध भी आपके पेशाब से आएगी।
यूटीआई होने से
हम आपको बता दें कि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से महिलाओं के पेशाब में अजीब तरह की बदबू आने लग जाती है। यह बीमारी एक तरीके का संकरमण है जो कि शरीर के पेशाब की थैली में होता है। यूटीआई होने पर पेशाब में बदबू आने के साथ-साथ पेशाब में जलन भी होने लगती है तो इसलिए अगर आपके पेशाब में बदबू आ रही है तो चिकित्सक से संपर्क करें कहीं आपको यूटीआई तो नहीं है।
डायबिटीज
हम आपको बता दें की मधुमेह हैं एक ऐसी बीमारी है जो एक बार अगर किसी को लग जाए तो जीवन भर साथ निभाती है। मधुमेह हमारे शरीर के ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने से हो जाती है। मधुमेह के लक्षणों में से एक लक्षण यह है कि किडनी से जब अधिक मात्रा में शुगर का स्राव होने लग जाए तब अजीब तरह की बदबू आने लग जाती है। यह मधुमेह का इशारा है। इसे समझें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।