This content got low rating by people.

Mirror does not lie ...

Words
164
Reading
1 min
Listen
Play
8y

Logopit_1535348852799.jpgएक छोटी-सी लड़की थी। उसका नाम था ऐश। जो बात-बात पर गुस्सा हो जाया करती थी। उसकी मां उसे समझाती रहती कि इतना गुस्सा करना अच्छी बात नहीं है, लेकिन फिर भी उसके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। एक बार ऐश अपना होमवर्क करने में व्यस्त थी। उसकी टेबल पर प्यारा-सा फ्लावर पॉट रखा था। तभी उसके छोटे भाई का हाथ उस फ्लावर पॉट पर चला गया और उसके कई टुकड़े हो गए। ऐश गुस्से से बौखला उठी। तभी उसकी मां ने एक आईना लाकर उसके सामने रख दिया। गुस्से में जब ऐश ने अपनी शक्ल आईने में देखी, जो गुस्से में बहुत ही बुरी लग रही थी। अपना बिगड़ा चेहरा देख्रते ही ऐश का गुस्सा छू-मंतर हो गया। तब उसकी मां ने कहा कि देखा ऐश! तुम्हारी शक्ल आईने में कितनी बुरी लगती है, क्योंकि आईना कभी झूठ नहीं बोलता। ऐश को पता चल गया था कि गुस्सा करना कितना बुरा होता है। उस दिन से ऐश ने गुस्सा करना छोड़ दिया।

Mirror does not lie ... | Ecency