घर से लापता छात्रा का शव खेत में मिला, ऑनर किलिंग का शक

niraj456(25)
Published in
#love
Words
219
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min


फूलपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में रविवार सुबह गांव की एक युवती (20) की लाश मिली। उसकेे गर्दन, चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया गया था। शव सुबह घर के पास ही खेत में मिला। पहले तो घरवाले शव उठा ले गए लेकिन गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
घरवालों से पूछताछ हुई तो गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई। पिता की तहरीर गांव के अनिल पटेल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले को आशनाई और आनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। घरवाले रातभर खोजते रहे लेकिन नहीं मिली। सुबह टहलने के लिए निकली महिलाओं ने दुर्गा मंदिर के सामने स्थित एक खेत में युवती का शव देखा। युवती के दोनों हाथ और गर्दन में चाकू से नस कटे होने के निशान मिले।

सूचना पर एसपीआरए अमित, सीओ अभिनव यादव और एसओ अनिल सिंह डॉग स्क्वाड तथा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा। युवती दो बहनों और एक भाई में बड़ी थी। वह बड़ागांव स्थित एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी।

पिता चायपान की दुकान चलाते हैं। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

घर से लापता छात्रा का शव खेत में मिला, ऑनर किलिंग का शक | Ecency