Story

myk272(25)
Published in
#follow
Words
339
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

IMG-20180807-WA0006.jpg

थाईलैंड
की एक होटल कंपनी
के मालिक ने,
अपने ग्राहकों के सामने
एक शर्त रखी
कि मगरमच्छों से भरे तालाब में
जो आदमी मगरमच्छों से बचकर
बाहर निकल जाएगा
उसको 5 करोड रुपए इनाम के तौर पर दिया जाएगा
और
अगर उस आदमी को मगरमच्छ ने खा लिया
तो उसके परिवार को दो करोड रुपया दिया जाएगा !

यह सुनकर सभी लोग भयभीत हो गए !
किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि
वह तालाब में कूद सके !

तभी एक जोरदार आवाज आती है...........
लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया,
यह क्या,
किसी आदमी ने तालाब में छलांग लगा दी थी !

लोगों की सांसे थम गई
और सभी लोग उस आदमी की तरफ देखने लगे !

वह आदमी पूरी तरह से
तालाब में जद्दोजहद कर रहा था !

बिजली की फुर्ती से,
वह पानी को चीर कर आगे बढ़ रहा था !

सभी लोग उसको बहुत ध्यान से देख रहे थे !

अब यह आदमी
मगरमच्छ का निवाला बनेगा !
वह देखो मगरमच्छ उस आदमी के पीछे !

मगर उस आदमी ने हिम्मत नहीं हारी
वह पूरी तरह जद्दोजहद कर रहा था बाहर निकलने की !
तभी वह आदमी पानी को चीरता हुआ,
दूसरे किनारे से बाहर निकल जाता है !

उस आदमी को
पूरी तरह सांस भी नहीं आ रही थी !
सभी लोग भाग कर उसकी तरफ गए !
लोगों ने ताली बजाना शुरू कर दिया !

जब उस आदमी को
थोड़ा होश आया
और उसे पता चल गया
कि वह करोड़पति बन गया है,
उसके मुंह से पहली आवाज निकली,
''पहले यह बताओ मुझे धक्का किसने दिया था ?''

तभी तलाब के पास खड़ी भीड़ में,
एक औरत ने हाथ खड़ा किया !

वह औरत,

उस आदमी की बीवी थी !
उसने कहा,
''तुम काम के तो हो नहीं,
अगर बच गए तो 5 करोड़,
मर जाते तो दो करोड़
दोनों तरफ,
फायदा तो मुझे ही होना था !''

तब से यह कहावत बन गई,
''एक कामयाब व्यक्ति के पीछे,
एक औरत का हाथ होता है'' 😂

😂 😂😂 😂😂 😂😂 😂😂 😂

Story | Ecency