Takniki deployment

Words
233
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

1947 को बीते 70 वर्ष हो चुके हैं । तब के विभाजन को बहुत करीब से देखने वालों की समझ को , उनके अनुभवों को उन्ही की जुबानी सुरक्षित रखने के लिये उस दौर को याद रखने के लिये सामजिक जिम्मेदारी के तौर पर संभाल कर रखा जा रहा है ।

ताकि कल दुनिया भर में कोई भी छात्र या अनुसन्धान करना चाहे तो उनको आने वाले हजारों सालों तक 1947 के असली चश्मदीद लोगों की जुबानी समझ बनाने का अवसर रहे ।

आज जब उस वक्त की जानकारियों वाले लोग धीरे धीरे कम होते जा रहे हैं तब ऐसे लोगों के इंटरव्यू जल्दी जल्दी रिकॉर्ड करने का काम www.1947PartitionArchive.org बखूबी करने में कार्यरत है ।

क्या आप अपने जान पहचान वाले 80 वर्ष के ऊपर के लोगों के 1947 के अनुभव सांझे करने वास्ते मेरे साथ कुछ समय निकलवा पाएंगे ?

ऐसे व्यक्ति के आपके सम्पर्क में आने के इंतजार में मत रहना , वो लोग अब जल्दी जल्दी दुनिया से जाने लगे हुए हैं ।
इस लिये कृपया सिर्फ नजर घुमा कर देखना की कहीं आस पास ऐसा कोई व्यक्ति तो नही जिन्होंने यहां भारत में रहकर या फिर पाकिस्तान से आकर बंटवारा देखा हो ।वह बंटवारे के चश्मदीद हों चाहे migrant या non migrant कोई भी हों बस उस समय कुछ समझदार हो चुके हों ।यानी उस वक्त 10-12 साल के तो कम से कम हो ही चुके हों ।

Takniki deployment | Ecency