रांची का एक नामी जगह।

mdwakil(70)
Published in
#india
Words
260
Reading
2 min
Listen
Play
8y

नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप लोग मुझे यकीन है आप सब ठीक ठाक ही होंगे।  दोस्तों हमारा रांची बहुत सुन्दर है, रांची का टैगोर हिल, ये बहुत ही मशहूर जगह है।  ये रांची का बहुत ही अच्छा टूरिस्ट प्लेस है जब भी कोई बन्दा रांची आता है तो ये जगह जरूर आता है।  मैं कई बार यहाँ गया हूँ और इस बार गया तो मैंने ये फोटो ली है।  ये जो बना हुआ है न ये सब से उचाई पर बना हुआ है इस पर 300 से ज्यादा सीढ़ी चढ़ कर आप को यहाँ आना होगा।  

यहाँ पे आप को कई लोग नजर आ जाएंगे, ज्यादा भीड़ न रहती लेकिन फिर भी कई लोग दिखाई देंगे आप को यहाँ आप कुछ शांति के पल यहाँ बिता सकते है।  यहाँ बहुत से कपल भी आप को नजर आ जाएंगे।  सब कोने में लेके बैठे होंगे और दोस्तों आप को पता है यहाँ बिलकुल फ्री एंट्री है।  

बस यहाँ आप को पार्किंग का पैसा देना होगा ये फ्री नहीं है।  वही के कुछ लोग पार्किंग का पैसा लेते है साले, वो जगह उनकी नहीं है पर पार्किंग का पैसा लेंगे आप से।  ये बहुत मस्त जगह है और ऊपर उचाई से आप को आधा रांची नजर आ जाएगा।  सब कुछ कमाल का है और यहाँ का नजारा भी मस्त है।  कभी रांची आओ तो टैगोर हिल जरूर जाना।  और इसके साथ हुंडरू वाटर फॉल भी जरूर जाना उसकी फोटो मैं आप को पहले दिखा चूका हूँ अब मैं आप को जोन्हा वाटर फॉल जाऊँगा फिर वहा की भी फोटो दिखाऊंगा। 

रांची का एक नामी जगह। | Ecency