सुकन्या समृद्धि योजना (SUKANYA SAMRIDDHI SCHEME)

Words
492
Reading
3 min
8y
Listen to this post
~3 min

नई दिल्ली। सिर्फ 250 रुपए हुई सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की न्यूनतम राशि, जो कि पहले को 1000 रुपए थी।

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की न्यूनतम राशि 1000 से घटाकर 250 रुपए कर दी है। इस नियम को बदलने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाएंगे।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना:-

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार ने लांच किया था।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल की उम्र होने तक लड़की के माता-पिता यह खाता खुलवा सकते हैं। योजना को सुगम बनाने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट नियम 2016 में संशोधन किया है।

भारत में गिरता लिंगानुपात हर वर्ग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करना है।

योजना के अंतर्गत बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए डाक विभाग के पास ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

यह है योजना:-

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में बेटी के नाम से एक साल में 1000 हजार से लेकर 150000 रुपए जमा कर सकता है। जिसकी लिमिट घटाकर अब 250 कर दी गई है।

यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक ही जमा करवाना होगा।

बेटी के 21 साल की होने पर ही यह अकाउंट मैच्योर होगा।

योजना के नियमों के अंतर्गत बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं व 21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा पालक को मिल जाएगा।

यदि 18 से 21 साल के बीच लड़की की शादी हो जाती है तो अकांउट उसी वक्त बंद हो जाएगा।

पोस्ट ऑफिस के अलावा कई सरकारी व निजी बैंक भी इस योजना में खाता खोल रही हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों पर आयकर कानून की धारा 80-जी के तहत छूट दी जाएगी।

अकाउंट में अगर पेमेंट लेट हुई तो सिर्फ 50 रुपए की पैनल्टी लगाई जाएगी।

अभिभावक अपनी दो बेटियों के लिए दो अकाउंट भी खोल सकते हैं और यदि लड़कीयां जुड़वां हैं तो उसका प्रूफ देकर ही तीसरा खाता खोल सकेंगे।

अभिभावक खाते को कहीं भी ट्रांसफर करा सकेंगे।

योजना के अंतर्गत 2015 में कोई व्यक्ति 1,000 रुपए महीने से अकाउंट खोलता है तो उसे 14 साल तक यानी 2028 तक हर साल 12 हजार रुपए डालने होंगे।

उसे हर साल 8.6 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा तो जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 6,07,128 रुपए मिलेंगे। पालक ने 14 सालों में अकाउंट में केवल कुल 1.68 लाख रुपए ही जमा करे। बाकी के 4,39,128 रुपए ब्याज के हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना का फार्म ऑनलाइन उपलब्ध है।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  1. आईडी प्रुफ
  2. एड्रेस प्रूफ
  3. जन्म का प्रमाणपत्र
सुकन्या समृद्धि योजना (SUKANYA SAMRIDDHI SCHEME) | Ecency