future vision

Words
202
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

astronaut-11080_1920.jpgभविष्य अंतरिक्ष यात्राओं की कहानियों से बनेगा, ये बात तो तय है, बिना इन कहानियों के भविष्य की कल्पना अधूरी लगती है । हम सब कहीं न कहीं इस बात की practice लेकर ही जी रहे हैं कि अंतरिक्ष यात्रा पर जाना है, अब यदि आप के मन में ये सवाल उठ रहा हो कि कैसे साबित हो कि हम सब अंतरिक्ष यात्री हैं?तो कोई हैरानी नही क्योंकि अंतरिक्ष यात्री तो भारी भरकम सूट पहनने और संभालने का अभ्यास करते हैं जबकि हम तो सादे कपड़ों से ज्यादा कभी पहने ही नहीं पर जरा सोचिए अभ्यास की कैसी समानता है कि भावी अंतरिक्ष यात्रियों को ये सिखाया जाता है कि ये space सूट ही outer space में आपका सुरक्षा कवच होगा और ऐसी ही practice हम सब की भी है क्योंकि एक मिनट के लिए भी ये कपड़े जो हम पहने हुए है शरीर से हटे तो जैसी बेचैनी होती है वो उस दर्द का प्रतीक ही तो है जो अंतरिक्ष में space सूट नाकाम होने पर किसी अंतरिक्ष यात्री का शरीर महसूस करता होगा, तो देखा जाए तो हम इस समय भी अंतरिक्ष में ही तो है, अंतरिक्ष में ही रहने का अभ्यास करते हुए और वो भी स्पेस सूट पहनकर।