लोकतंत्र

Words
398
Reading
2 min
Listen
Play
7y

नमस्कार दोस्तों
विश्व के अधिकतर विकासशील देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी न किसी रूप में लागू हैं। अधिकतर विकासशील देशों की जनसंख्या का एक बहुत बड़ा हिस्सा अशिक्षित हैं, जो लोकतंत्र का मतलब तक नही जानते। ऐसे में चुनाव द्वारा योग्य व्यक्ति का चुनाव होने में हमेशा संदेह की स्थिति ही रहती हैं। अशिक्षित और आर्थिक रूप से पिछड़ी जानता को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर मत हासिल कर के अयोग्य और असमाजिक तत्व देश की संसद तक पहुंच जाते हैं, और उन लोगो द्वारा देश के विकास में कितना सहयोग मिल पाता हैं, इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है।
बहुत से लोकतांत्रिक देशों में ये महज एक मजाक बन कर रह जाता हैं, जहाँ योग्य व्यक्ति चुन कर सदन तक पहुंच भी जाए तो वहाँ के असामाजिक तत्वों के दबाव में काम करना पड़ता हैं।

एक सफल लोकतंत्रीक व्यव्स्था सिर्फ उन्ही देशो में काफी हद तक सफल हो पाती हैं, जहाँ की अधिकतर आबादी शिक्षित और अपने निर्णय खुद लेने में समर्थ हैं। वहाँ के चुनाव्भी निष्पक्ष और आधुनिक तरीको से संपन्न होते हैं, वहाँ की जानता भी बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।

लोकतांत्रिक व्यव्स्था की एक बहुत बड़ी खामी ये भी हैं, कि बहुत से देशो में मतदाता जाती अथवा धर्म के नाम पर मताधिकार का प्रयोग करते हैं। इसके कारण आपस में समाज बंट जाता हैं, दंगे फ्साद होते हैं और इन सबके कारण वहाँ का विकास रुक जाता हैं। देश की अधिकतर उर्जा और संसाधन इन सबसे निबटने में ही बर्बाद हो जाते हैं।

किसी भी देश की सम्पुर्ण व्यव्स्था के तीन मुख्य भाग होते हैं, 1 वहाँ की कार्यपालिका, 2 न्यायपालिका और 3 संसद अथवा व्यव्स्थपीका। चूंकि सत्ता का असल में उपभोग चुन कर आनेवाले जनप्रतिनिधि करते हैं, इसके कारण वहाँ की कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनो को प्रभावित करते हैं। अर्थात वहाँ की कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनो ही ढंग से काम नही कर पाने के कारण न तो आमजन के काम होते हैं और न ही उन्हें निष्पक्ष न्याय मिल पाता हैं।
यू तो इस व्यवस्था की बहुत खामियां हैं, पर सत्ता के अन्य श्रोतो से ये कई मायनों मे बेहतर भी हैं। राजशाही में सामंतवाद की समस्या, कमुनिस्ट व्यव्स्था में आम आदमी के अधिकारों की सुरक्षा की समस्या, इसी प्रकार सत्ता की अन्य व्यवस्थाओं में बहुत सी खामियां होती हैं।
इसलिये better then others कहा जा सकता हैं।
धन्यवाद
शुभ रात्री।

लोकतंत्र | Ecency