sunny leon admitted in hospital

Words
271
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

नई दिल्ली/काशीपुर: अभिनेत्री सनी लियोनी को इलाज के लिए काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पेट में इनफेक्शन की शिकायत के बाद सनी लियोनी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. सनी लियोनी 3 जून से रामगनर में हैं, जहां वो स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग कर रही हैं. बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें रामनगर के ब्रिजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां बेहतर इलाज न मिल पाने की वजह से उन्हें काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में रेफर किया गया.

ये भी पढ़ें: सनी लियोन की परफेक्ट फैमिली तस्वीरें, पहली बार तीनों बच्चों के साथ आईं नजर

कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें पेट में इनफेक्शन की शिकायत हैं. उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत में सुधार है. उन्हें 2-3 दिन डॉक्टर्स की देख रेख में रखा जाएगा. सेहत में सुधार के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

Sunny Leone admitted in Krishna Hospital in kashipur, After infection in the stomach

बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों को ये जानकारी मिली कि अभिनेत्री सनी लियोनी रामनगर के ब्रजेश अस्पताल में भर्ती है, तो उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर छुटने लगे. इस दौरान कई बाउंसरो ने मोबाइल से फोटो खींचने का प्रयास कर रहे लोगों के मोबाइल छीनने की भी कोशिश की. बता दें कि सनी लियोनी नैनीताल के रामनगर में स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए अभिनेता रणविजय के साथ 150 सदस्यीय टीम के साथ पहुंची हैं. कई दिनों से वहां शूटिंग चल रही है. शूटिंग के लिए छोई स्थित रिसार्ट द बैनियन ट्री तैयार किया गया है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

sunny leon admitted in hospital | Ecency